शगुन न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम के प्रिय सुधि पाठकों, लेखकों एवं पत्रकार भाइयों को करबद्ध प्रणाम एवं नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी लोगों ने पूरे वर्ष हमें जो सहयोग एवं नवीन जानकरियां एवं सूचनाओं को समय-समय पर हमें उपलब्ध कराकर हमारी वेबसाइट को देश के जन-जन लोगों के सेवा करने का सहयोग प्रदान करते रहे, उसके लिये आप सभी को अशेष धन्यवाद करते हुए आगे भविष्य में भी हम आप सभी लोगों से इस प्रकार की सहयोग की अपेक्षा रखने के साथ ही साथ नये साल के पहले दिन अपने कुछ विचार अपने वेबसाइट की ओर से आप सभी लोगों से साझा करने की कोशिश किया है।

नए वर्ष अर्थात 1 जनवरी का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन से आने वाले पूरे वर्ष की शुरूआत एक आशापूर्ण उल्लास लेकर करते हुए इस दिन को हम अपने गुजरे हुए साल की अच्छी- बुरी, खट्टे-मीठे यादों के साथ मनोरंजन करते हैं।
हिन्दू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई हर कोई नववर्ष का स्वागत पूरी जोश के साथ करता है। प्रिय साथियों तो आइएं हम सभी अपनी एकता को बरकरार रखते हुये नूतन वर्ष का स्वागत पूरे हर्षोउल्लास से करते हुए एक नयी शुरूआत अच्छे व नेक कामों से करना प्रारम्भ करें।
धन्यवाद
जी.के. चक्रवर्ती
सहायक संपादक







