Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    समग्र विकास के प्रस्ताव

    By February 18, 2020 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 496

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने समग्र विकास पर फोकस किया था। इसके अनुरूप उन्होंने माहौल का निर्माण किया,प्रसाशनिक मशीनरी को इस दिशा में सक्रिय किया। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश को इन तीन वर्षों में रिकार्ड निवेश प्रस्ताव मिले,इतना ही नहीं निवेश पर शिलान्यास का भी रिकार्ड कायम हो गया। तीन एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जारी है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं पर योगी ने मुस्तैदी से अमल किया। पिछले तीन वर्षों में इसमें भी रिकार्ड सफलता मिली।

    विधानसभा में योगी सरकार ने चौथा बजट पेश किया। इसमें पिछले तीन वर्षों से चल रहे विकास कार्यो को आगे बढाने का मंसूबा दिखाया गया। योगी ने तीन वर्षों की उपलब्धियों को जारी रखने का संकल्प दोहराया है। उत्तर प्रदेश में आजादी से लेकर वर्ष दो हजार सोलह तक मात्र बारह मेडिकल काॅलेज थे, जबकि योगी सरकार के तीन वर्षों में सरकार के अट्ठाइस नए मेडिकल काॅलेज बन रहे हैं। स्कूल चलो अभियान पिछले तीन वर्षाें में पचास लाख विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया है। इन विद्यार्थियों को दो स्कूल यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूते, मोजे स्वेटर तथा अच्छा मिड डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। अनेक एक्सप्रेस वे निर्माण की दिशा में योगी सरकार तेजी आगे तेजी से आगे बढ़ रही है। इनमें सबसे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस का कार्य पूरा किया जाएगा।

    इस वर्ष दीपावली के अवसर पर मुख्य मार्ग को यातायात हेतु उपलब्ध करा दिया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारे विकसित किये जायेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन बनने जा रहा है।योगी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में तीन एक्सप्रेस वे निर्माण का निर्णय हुआ था। जिनमें पहला पूर्वांचल एक्सप्रेस दूसरा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे तथा तीसरा गंगा एक्सप्रेस वे है।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ बाराबंकी अमेठी सुल्तानपुर अयोध्या अम्बेडकर नगर आजमगढ़ मऊ गाजीपुर जनपदों से होते हुए इसे वाराणसी बलिया से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन सौ चालीस किमी लम्बा इस एक्सप्रेस वे की सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं।

    प्रस्तुत बजट में 10967 करोड़ रुपये की नई योजनाएं प्रस्तावित की गई है। जीएसटी और वैट से 91568 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया। आबकारी से 37500, स्टांप एवं पंजीयन से 23197 और वाहन कर से 8650 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का लक्ष्य रखा गया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017-18 का बजट किसानों को समर्पित था। 2018-19 का बजट औद्योगिक विकास व 2019-20 महिला सशक्तीकरण करने वाला था। 2020-21 का बजट युवाओं की शिक्षा, संवर्धन और रोजगार को समर्पित है। 2020 के बजट में युवाओं पर फोकस किया गया है।

    बजट में उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात देने का प्रस्ताव किया गया है।वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख का बजट पेश किया। सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। बजट में 10 हजार 967 करोड़ 87 लाख की नई योजनाएं शामिल करने का प्रस्ताव है। योगी आदित्यनाथ ने बजट को सराहनीय बताया। कहा प्रदेश का यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी में उत्तर प्रदेश की भूमिका का निर्धारण करेगा। इसमें सभी वर्गों के उत्थान पर ध्यान रखा गया है।

    यह प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का यह बजट प्रदेश के सम्पूर्ण विकास के लिए है। इससे युवाओं,किसानों,गरीबों का विशेष भला होगा। ढांचागत सुविधाओ का विकास होगा। स्वरोजगार के लिए प्रदेश के सभी जनपद की योजना इस बजट में है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं वाला यह बजट युवाओं को समर्पित है। इसमें उच्च शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। कई नये विश्वविद्यालय खोलने के लिए इस बजट में प्रस्ताव किया गया है। काशी विश्व की प्राचीनतम नगरी है। धार्मिक रूप से इसके प्रति आस्था रखने वाले लोग पूरे विश्व में है। इसे विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। इससे पर्यटन व तीर्थाटन दोनों बढ़ेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए दो सौ करोड़ रुपये व्यय करने का प्रस्ताव है। बजट में नयी योजनाओं और पर्यटन पर भी जोर है।

    अयोध्या के संबन्ध में भी सरकार का यही दृष्टिकोण है। यहांउच्च स्तरीय पर्यटक अवसंरचना के विकास के लिए पच्चासी करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है जबकि अयोध्या हवाई अड्डे के लिये पांच करोड़ रूपये का प्रस्ताव किया गया है। तुलसी स्मारक भवन के नवीकरण के लिए दस करोड़ रूपये की व्यवस्था है। वाराणसी में संस्कृति केंद्र की स्थापना के लिए एक सौ अस्सी करोड़ रूपये का प्रस्ताव है। बजट आकलन के अनुसार कुल प्राप्तियां 5,00,558. 53 करोड रूपये अनुमानित हैं।संजय गांधी स्नातकोत्तर संस्थान आठ सौ बीस करोड़ रुपये, कैंसर संस्थान को एक सौ सत्तासी करोड़ रुपये से स्वास्थ सुविधाएं बढाई जायेगीं। जल जीवन मिशन मातृ वंदना योजना को भी मजबूत बनाने का लक्ष्य है। मेट्रो निर्माण को गति प्रदान की जाएगी। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विकास हेतु भी प्रस्ताव उल्लेखनीय है।

    Keep Reading

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    June 21, 2026

    जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

    June 21, 2026
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading