ज़नरूफ टेक को मिला आईपीजीसीएल सोलर टेंडर 2019
नई दिल्ली, 27 मार्च 2019: एक अनुमान के मुताबिक, भारत के 1.3 अरब लोगों में से 24 करोड़ लोग अभी भी बिना बिजली के जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन बिजली विकास को गति प्रदान करती है, इसलिए देश अब हजारों गांवों को बिजली से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान सरकार 2019 तक बिना बिजली वाले घरों को बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। सौर ऊर्जा क्षेत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसके लिए सरकार ने वर्ष 2022 तक 100 गीगावॉट सौर उर्जा उपलब्ध कराने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
इस मिशन को ध्यान में रखते हुए आईपीजीसीएल (दिल्ली में राज्य नोडल एजेंसी) ने हाल ही में दिल्ली में घरेलू सोलर इंस्टालेशन लगाने के लिए एक निविदा जारी किया था, जिसे होम टेक सोलर रूफटॉप इंस्टॉलर, ज़नरूफ ने हासिल किया है, कम्पनी का दावा है कि ज़नरूफ राज्य में सबसे कम कीमत पर सौर उर्जा उपलब्ध कराने वाली कंपनी बन गई है। ज़नरूफ ने जो रेट दिया है वह 2019 में दिल्ली में किसी भी ग्राहक को दी जाने वाली सबसे कम अपफ्रंट सब्सिडी होगी। इस स्टार्टअप को पिछले साल श्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा युवा उद्यमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जिसे ज़नरूफ के संस्थापक और सीईओ, श्री प्राणेश चैधरी द्वारा प्राप्त किया गया था।
निविदा के बारे में बताते हुए, श्री प्राणेश चौधरी कहते हैं कि “यह सफलता भारत को सौर उर्जा से लैस करने के लिए समर्पित हमारी टीम के प्रयासों का सम्मान है, और हम संबंधित कार्य को गुणवत्ता, संतुष्टि और समय के साथ पूरा करने के लिए तत्पर हैं। भारत में सौर रूफटॉप पैनल स्थापित करके, ज़नरूफ ऊर्जा निगरानी और रूफटॉप इंस्टालेशंस के जरिये शहरी भारत के बिजली के खर्च को कम करता है। ज़नरूफ भारत की सबसे बड़ी सोलर रूफटॉप कंपनी है, जो वर्तमान में घरों और छोटे व्यवसायों के लिए कारगर है और जिसके 1 लाख से अधिक खुशहाल ग्राहक हैं।‘‘







