Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»NewsVoir

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन दिल्ली NCT में 20,000 छात्राओं को देगा स्‍कॉलरशिप

    ShagunBy ShagunAugust 26, 2026 NewsVoir No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 27

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन का मकसद हर साल पूरे भारत में लगभग 5 लाख छात्राओं की मदद करना है। 2024 से अब तक 1.9 लाख से भी ज़्यादा छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मिल चुकी है।

    नई दिल्ली, दिल्ली, भारत

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने आज दिल्ली (NCT) के लिए अज़ीम प्रेमजी स्‍कॉलरशिप शुरू करने का ऐलान किया है। इस साल दिल्ली में 20,000 तक छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए इस स्‍कॉलरशिप से मदद मिलेगी।

    एल-आर: निखिल माथुर, दिल्ली राज्य प्रमुख, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन; सुधीश वेंकटेश, मुख्य संचार अधिकारी, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन
    एल-आर: निखिल माथुर, दिल्ली राज्य प्रमुख, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन; सुधीश वेंकटेश, मुख्य संचार अधिकारी, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन

    स्कॉलरशिप के लिए चुनी गई हर छात्रा को हर साल 30,000 INR दिए जाएँगे। यह राशि कॉलेज के पहले साल से लेकर छात्राओं की स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक दी जाएगी। कोर्स पूरा करने के समय के मुताबिक किसी भी छात्रा को दो से पाँच साल तक यह स्‍कॉलरशिप मिल सकती है। इस तरह छात्रा को पढ़ाई पूरी होने तक अधिकतम कुल INR 1.5 लाख तक मिल सकते हैं। इस राशि का इस्तेमाल कॉलेज की फीस और पढ़ाई से जुड़े दूसरे खर्चों के लिए किया जा सकता है।

    यह स्कॉलरशिप 2024 में शुरू की गई थी। आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राएँ इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

    स्कॉलरशिप पाने के लिए छात्राओं का ऊपर बताए गए राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी सरकारी स्कूल से कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई पूरी करना ज़रूरी है। साथ ही उन्‍हें भारत में कहीं भी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में दाखिला होना अनिवार्य है।

    फ़ाउण्डेशन का मकसद हर साल पूरे भारत में लगभग 5 लाख छात्राओं को इस स्‍कॉलरशिप के ज़रिए मदद देना है। ज्यादातर स्नातक कोर्स लगभग तीन साल के होते हैं और छात्राओं को पूरे कोर्स के दौरान स्‍कॉलरशिप मिलती रहेगी। ऐसे में किसी भी समय करीब 15 लाख छात्राएँ अज़ीम प्रेमजी स्‍कॉलरशिप का लाभ ले रही हो सकती हैं। 2024 में स्‍कॉलरशिप शुरू होने के बाद से अब तक 1.9 लाख से अधिक छात्राओं को यह स्कॉलरशिप मिल चुकी है।

    अज़ीम प्रेमजी स्‍कॉलरशिप के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और निःशुल्क है। यह आवेदन सिर्फ अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए किया जा सकता है।

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन के CEO अनुराग बेहर ने कहा, “हमारे देश और समाज के भविष्य और उसकी ख़ुशहाली को हासिल करने और बनाए रखने में लड़कियों की भूमिका किसी भी दूसरे सामाजिक समूह से कहीं ज़्यादा होगी। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में बराबर मौके मिलें। उच्च शिक्षा ऐसे ही सबसे अहम क्षेत्रों में से एक है। यह जिंदगी भर उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और आगे बढ़ने की ताकत देती है। उच्च शिक्षा हासिल करने में लड़कियों को आज भी जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, हमारी स्‍कॉलरशिप उनमें से कुछ मुश्किलों को सीधे तौर पर दूर करने की कोशिश करती है।”

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन के बारे में
    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन एक न्यायपूर्ण, बराबरी पर आधारित, मानवीय और टिकाऊ समाज बनाने की दिशा में काम करता है। फ़ाउण्डेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े दूसरे क्षेत्रों में काम करता है। इसके लिए वह पूरे भारत में सरकारों, संस्थानों, नागरिक समाज के संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर काम करता है।

    Shagun

    Keep Reading

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    InfoComm India 2026 भारत में तेजी से बढ़ते Pro AV और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी क्षेत्र को नई दिशा देगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading