Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    किस लिए अर्पिता की नाराजगी बढ़ती जा रही भाई सलमान को लेकर

    By April 16, 2017Updated:June 9, 2017 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 942

    यह बात तो हर कोई जानता है कि सलमान खान अपनी प्यारी बहन अर्पिता को जान से भी ज्यादा चाहते हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद आजकल सलमान की यह प्यारी बहन पिछले कुछ अर्से से अपने भाईजान से नाराज चल रही हैं। वैसे बहन की नाराजगी की वजह गलत भी नहीं लगती। दरअसल, सलमान के जीजा आयुष शर्मा की इमेज और उनकी पर्सनैलिटी बॉलिवुड के किसी हीरो से कम नहीं लगती। यही वजह है कि अर्पिता से शादी के फौरन बाद कई फिल्ममेकर्स आयुष को लेकर फिल्म बनाने की प्लानिंग में लग गए थे।
    सुनते हैं कि शादी के तीन महीने बाद ही आयुष को एक जानी मानी फिल्म प्रॉडक्शन कंपनी ने अपनी अगली फिल्म में लीड किरदार के लिए अप्रोच भी किया था, लेकिन तब आयुष ने उसे टाल दिया था। इस बीच सलमान ने आयुष को ऐक्टिंग के साथ फिल्म मेकिंग से जुड़ी तकनीक सीखने की सलाह भी दी थी, जिसके बाद ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के दौरान आयुष अक्सर फिल्म के सेट पर जाते थे और डायरेक्टर कबीर खान से कैमरे के पीछे की तकनीक सीखते थे। ‘बजरंगी भाईजान’ की कामयाबी के बाद जब अर्पिता ने भाई को अपना वादा याद दिलाया, तो सलमान ने आयुष को लेकर फिल्म शुरू करने की बात की थी, लेकिन बाद में अपने काम और कोर्ट कचहरी के फेर में सलमान कुछ ऐसे फंसे कि उन्हें अपनी बहन से किया वादा पूरा करने का वक्त ही नहीं मिला।
    पिछले साल के आखिर में अर्पिता ने भाई को एक बार फिर जब उनका वादा याद दिलाया, तो सलमान ने कबीर खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की प्रॉडक्शन यूनिट के साथ एक बार फिर आयुष को जोड़ लिया। मगर अब जब ‘ट्यूबलाइट’ भी कंप्लीट हो चुकी है, तो अर्पिता अपने भाई से यही चाहती हैं कि सलमान अपने जीजा को लेकर अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले जल्द ही एक और फिल्म जल्दी ही शुरू करे, लेकिन सलमान अभी इस बारे में ज्यादा सीरियस नजर नहीं आ रहे हैं। खबर है कि पिछले कुछ अर्से से आयुष के पास भी नई फिल्मों के ऑफर तो आ रहे हैं, लेकिन सलमान के साथ अपने करियर शुरुआत करने की चाह में आयुष अभी किसी प्रोजेक्ट को साइन नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से भाई को लेकर अर्पिता की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    Keep Reading

    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    With ‘Mission 500’, Anup Jalota is scripting a new history of devotional music.

    ‘मिशन 500’ के साथ अनूप जलोटा रच रहे भक्ति संगीत का नया इतिहास

    Ulka Gupta brings a blockbuster 'Rajni Ki Baraat', leading the procession herself on a scooter!

    उल्का गुप्ता लाई धमाकेदार ‘रजनी की बारात’, बारात की अगुवाई खुद स्कूटर पर!

    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    Twists at Every Turn: Murder Mystery ‘M4M’ Keeps Audiences Guessing

    ₹1 लाख की अनोखी चुनौती! मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘M4M’ में ट्विस्ट पर ट्विस्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading