Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    जावेद अख्तर ने तीन तलाक के मुद्दे पर ट्वीट कर कहा की…

    By April 17, 2017 ताजा खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 736

    देश में तीन तलाक का मुद्दा आजकल काफी गरम है, लगातार इस मुद्दे पर नये बयान आ रहे हैं. मुस्लिम पर्सनल लॉ के तीन तलाक के मिसयूज़ वाले बयान पर सोमवार को ट्वीट कर मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा कि ‘आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक का मिसयूज करने वालों का बहिष्कार करने की बात कही है, ये चकमा देने वाली बात है. तीन तलाक वाली बात खुद में ही एक गाली है और इसे बैन किया जाना चाहिए.
    मिसयूज़ का क्या मतलब?
    जावेद अख्तर ने लिखा कि तीन तलाक का मिसयूज का मतलब क्या है ? क्या इसका कोई तुक बनता है, कल को हमें उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और रेप का गलत इस्तेमाल जैसा सुनने को मिलेगा.
    क्या था बोर्ड का बयान
    आपको बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना वली रहमानी ने कहा था कि जो भी तीन तलाक पर जारी की गई आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस तीन तलाक का मिसयूज करेगा तो ऐसे में कानून को नहीं बल्कि ऐसे लोगों को बदलने की जरूरत है.
    मुस्लिम महिलायें शरीयत के साथ
    आपको बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बेवजह तीन तलाक देने वाले शख्स का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया है. मुस्लिम बोर्ड ने तीन तलाक पर 5 करोड़ महिलाओं के सर्वे का हवाला दिया और कहा कि मुस्लिम महिलाएं शरीयत के साथ हैं. मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने लखनऊ में चली दो दिन की बैठक के बाद साफ किया कि तलाकशुदा महिलाओं की हर संभव मदद के लिए पर्सनल लॉ बोर्ड तैयार है.
    बोर्ड ने मियां-बीवी के विवाद को लेकर कोड ऑफ कंडक्ट भी जारी किया और मुसलमानों को फिजूलखर्जी से बचने की सलाह दी. इसके साथ ही पर्सनल बोर्ड ने सलाह दी कि मां-बाप अपनी बेटी की शादी में दहेज ना देकर प्रोपर्टी में महिलाओं की हिस्सेदारी दें.

    Keep Reading

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    The Clarion Call of the Shri Ram Hanumat Mahotsav: A Peerless Confluence of Devotion and Blessings

    श्रीराम हनुमत महोत्सव का शंखनाद: भक्ति और आशीर्वाद का अनुपम संगम

    Smart Meters Turn into ‘Smart Cheaters’: Aam Aadmi Party Launches State-wide Protest, Accuses Yogi Government of Looting the Public.

    स्मार्ट मीटर बन गए ‘स्मार्ट चीटर’: आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आक्रोश, योगी सरकार पर लूट का आरोप

    Water disappears in Saryu Canal Section 4! Animals are suffering from thirst.

    सरयू नहर खंड-4 में पानी गायब! प्यास से तड़प रहे जानवर

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    May 31, 2026
    The First Virtual Party: CJP, Politics, and Conspiracy

    पहली आभासी पार्टी सीजेपी, सियासत और साजिश

    May 31, 2026
    Serving one's elders is nothing short of a blessing.

    अपने बुजुर्गों की सेवा किसी वरदान से कम नहीं

    May 31, 2026
    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    May 31, 2026
    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    May 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading