Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    ShagunBy ShagunAugust 8, 2026 मेडिकल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 7

    लखनऊ। खबर थोड़ी पुरानी है लेकिन खबर लिखने का मकसद मानवता को बचाए रखने के सवाल का है। क्योंकि मानवता अभी जिंदा है। बाराबंकी के तीन साल के बालक कार्तिक के साथ जो हुआ, वह किसी फिल्म से कम नहीं। घर की गैलरी से करीब 20 फीट नीचे गिरने के बाद लोहे की एक रॉड उसके सिर और कंधे में धंस गई। दर्द और खून से सना बच्चा देखकर परिवार कांप उठा।

    निजी अस्पताल ने ठुकराया, परिवार ने उम्मीद छोड़ दी

    परिवार ने निजी अस्पताल का रुख किया। वहां सर्जरी के लिए 15 लाख रुपये की मांग रख दी गई। इतना पैसा जुटाना असंभव था। परिवार ने लगभग कार्तिक के बचने की उम्मीद छोड़ दी थी।

    तब आगे आए डॉ. अंकुर बजाज

    किसी ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉ. अंकुर बजाज और उनकी टीम का नाम सुझाया। डॉक्टर ने बिना हिचकिचाहट के मरीज को स्वीकार किया। सिर्फ 25,000 रुपये में वह सर्जरी की गई, जिसे लगभग नामुमकिन माना जा रहा था। उचित सीटी स्कैन तक की सुविधा नहीं थी, फिर भी रॉड को बिना अतिरिक्त नुकसान पहुंचाए सफलतापूर्वक निकाला गया। तीन घंटे से ज्यादा चली बेहद जोखिम भरी सर्जरी के बाद कार्तिक की जान बच गई।Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    डॉक्टर की मां को दिल का दौरा, फिर भी ड्यूटी को प्राथमिकता

    इसी बीच असल जिंदगी का फिल्मी मोड़ आया। सर्जरी के दौरान ही डॉ. बजाज की मां को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बावजूद इसके डॉक्टर ने अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी और कार्तिक की सर्जरी पूरी की।

    विशेषज्ञ और आम लोगों की प्रतिक्रिया

    डॉ. कर्नल बीएन बीएम प्रसाद , विशेषज्ञ : “ऐसे मामलों में रॉड निकालना बेहद जटिल और जोखिम भरा होता है। बिना पर्याप्त इमेजिंग के सफलता हासिल करना चिकित्सकीय साहस और कुशलता दोनों का प्रमाण है।”

    जनता की आवाज:

    • फरीदी: “डॉक्टर की प्रतिष्ठा को कायम रखने वाले डॉक्टर बहुत कम रह गए हैं, मगर जो हैं वो हजारों पर भारी हैं।”
    • पीडी अग्रवाल: “डॉक्टर के रूप में ईश्वर का स्पर्श प्राप्त हुआ बालक को!! बधाईयां डॉक्टर साहब को। ईश्वर आपकी मां को भी शीघ्र स्वस्थ करें।”
    • शीश पाल नेगी: “आज के समय में डॉ. अंकुर बजाज जैसे डॉक्टर को दिल से सलाम। ईश्वर उनकी मम्मी को बिल्कुल ठीक कर दें।”
    • अजय मिश्रा: “मानवता की मिसाल आप जैसे लोगों ने जिंदा रखी है। सहृदय आभार।”

    बता दें कि सुपरहीरो फिल्मों में नहीं, असल जिंदगी में डॉ. अंकुर बजाज जैसे डॉक्टरों के रूप में मौजूद हैं। कार्तिक आज जिंदा है… और मानवता भी।

    Shagun

    Keep Reading

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading