Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    जेलेंस्की ने रूस से देश का एक-एक हिस्सा वापस लेने का किया संकल्प

    ShagunBy ShagunSeptember 22, 2022 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 756

    संयुक्त राष्ट्र- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विश्व समुदाय से रूस को उसके आक्रमण के लिए दंडित करने का आग्रह किया, साथ ही उन्होंने अपने देश का एक-एक हिस्सा रूसी कब्जे से वापस लेने का संकल्प जताया। गौरतलब है कि रूस ने अपनी कार्रवाई बढ़ाने का फैसला किया है। यूक्रेन के साथ करीब सात माह से जारी युद्ध में मिले झटकों के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने करीब तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की बुधवार को घोषणा की थी। साथ ही रूस की संप्रभुता के लिए इसे आवश्यक बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि पश्चिमी देश उनके देश (रूस) को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

    इसके कुछ समय बाद ही संयुक्त राष्ट्र महासभा में जेलेंस्की ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह घोषणा इस बात का सबूत है कि रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने को तैयार नहीं है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीत उनके देश की ही होगी। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम देश के हर हिस्से में एक बार फिर यूक्रेन का झंडा फहराएंगे। हम हथियारों के दम पर यह कर सकते हैं, लेकिन हमें अभी कुछ समय लगेगा।’’

    जेलेंस्की ने इस संबंध में कोई विस्तृत चर्चा नहीं की। हालांकि, इस बात पर जोर दिया कि रूस की बातचीत की कोई भी पहल केवल चीजें लटकाने का बहाना है और रूस की कार्रवाई उसके इरादे स्पष्ट करती है। उन्होंने कहा, ‘‘ वे वार्ता की बात करते हैं और अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की घोषणा करते हैं। वे वार्ता की बात करते हैं, लेकिन यूक्रेन नियंत्रित क्षेत्रों में छद्म जनमत संग्रह की घोषणा करते हैं।’’

    रूस के फरवरी अंत में यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद पहली बार विश्व नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा में बैठक के लिए एकत्रित हुए हैं। जेलेंस्की ने व्यक्तिगत रूप से यहां ना पहुंचने और वीडियो के जरिए सभा को संबोधित करने की विशेष अनुमति ली है। रूस ने अभी तक संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित नहीं किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading