Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    पेरिस जलवायु समझौते से अलग हुआ अमेरिका, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने की घोषणा

    By June 1, 2017 विदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 829

    वाशिंगटन: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के 196 पक्षों वाले पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की है. व्‍हाइट हाउस के रोज गार्डन से प्रसारित अपने कॉन्‍फ्रेंस में उन्‍होंने इसकी घोषणा की. ट्रंप ने 2016 में राष्‍ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान इसकी घोषणा की थी. इस फैसले के साथ अमेरिका ग्लोबल वार्मिंग से मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों से अलग हो गया.

    ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में कहा, ‘‘हमारे नागरिकों के संरक्षण के अपने गंभीर कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से हट जाएगा. हम उससे हट रहे हैं और फिर से बातचीत शुरू करेंगे.’’ ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि जलवायु परिवर्तन को लेकर पेरिस समझौते में अमेरिकी हितों के लिए एक उचित समझौता हो.

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि “अच्छा विवेक एक ऐसे सौदा का समर्थन नहीं करता जो अमेरिका को सज़ा देता हो.” भारत और चीन के उदाहरण देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों को सशक्त बनाने के लिए नरम पड़ना होगा.

    ट्रंप ने कहा कि “चीन में सैकड़ों अतिरिक्त कोयला खदानों के लिए अनुमति दी जाएगी. भारत को कोयले के उत्पादन को दोगुना करने की अनुमति दी जाएगी.” उन्होंने कहा कि “भारत अरबों और अरबों और अरबों डॉलर की विदेशी सहायता प्राप्त करने पर अपनी सहभागिता करता है.”

    ट्रम्प ने अमेरिका के तेल और कोयला उद्योगों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति बनने के 100 दिनों के भीतर पेरिस सौमझौते को “रद्द” करने की शपथ अपने प्रचार अभियान के दौरान ली थी.

    अमेरिका चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन करने वाला देश है. पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने का फैसला लेने के बाद अमेरिका उन मात्र दो देशों सीरिया और निकारागुआ की श्रेणी में शामिल हो गया है जो कि पेरिस जलवायु समझौते में सहभागी नहीं हैं.

    ट्रंप का फैसला पेरिस समझौते पर व्यापक प्रभाव डालेगा, जो गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़े प्रदूषक देशों की प्रतिबद्धता पर काफी निर्भर है. वैज्ञानिकों ने गैसों के उत्सर्जन को समुद्र के स्तर में वृद्धि, सूखे और अधिक लगातार हिंसक तूफानों के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

    सन 2015 में पेरिस समझौते में करीब 200 देशों ने सहमति जताई थी. इसके तहत जीवाश्म ईंधन के जलने से कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य गैसों के उत्सर्जन को घटाना लक्ष्य है. समझौते के तहत अमेरिका ने 2025 तक 2005 के स्तर से अपने उत्सर्जन को 26 से 28 प्रतिशत कम करने का वादा किया है.

    पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप की निंदा करते हुए एक बयान में कहा कि अमेरिका समझौते का पालन न कर भविष्य की पीढ़ियों के भविष्य का नुकसान करेगा. उधर, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउडे जंकेर ने भी ट्रंप के कदम को एक ‘‘गंभीर गलत फैसला’’ करार दिया.

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading