Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    फैलता डेंगू , सीएमएस गोमती नगर , अलीगंज सीओ कार्यालय व थाने में मिला लार्वा

    ShagunBy ShagunJuly 10, 2017 अलर्ट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 769

    लखनऊ। डेंगू की रोकथाम के लिए जिला मलेरिया विभाग की टीम को नित नई नई सफलताएं मिल रही हैं, वास्तव में टीम द्वारा शहर के विभिन्न संस्थानो का औचक निरीक्षण अभियान, भविष्य में डेंगू वायरस की संभावनाओं को खत्म कर रहा है। टीम ने सोमवार को 31 मुहल्लों में और संस्थानों का निरीक्षण किया, टीम को सीएमएस गोमती नगर ब्रांच, अलीगंज पुलिस कार्यालय समेत सात संस्थानों में लार्वा मिला। सभी सातों संस्थान प्रशासन को 24 घंटे में मच्छर जनित स्थितियों को खत्म कर सूचित करने की नोटिस थमा दी गई है।मलेरिया विभाग की टीम को आज बड़ी सफलता मिली, टीम ने सीएमएस गोमती नगर ब्रांच का निरीक्षण किया और लार्वा के साथ ही जलभराव की तमाम स्थितियां मिली। इस स्कूल में रोजाना हजारों बच्चे पठन-पाठन के लिए आते हैं। ऐसे में स्कूल परिसर में लार्वा की मौजूदगी और जलभराव की स्थितियां भविष्य में बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों से ग्रसित होने की संभावनाओं को बढ़ाती हैं। सीएमओ डॉ.जेएस बाजपेई ने कहा कि मच्छर जनित स्थितियों के लिए स्कूल विशेष टारगेट होते हैं, क्योंकि यहां पर बच्चे आते हैं और कैम्पस में मच्छर की मौजूदगी बच्चों को बीमार बनाने में पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि अगर निरीक्षण न किया जाता तो स्कूल प्रशासन की लापरवाही युक्त व्यवस्था बच्चों को बीमार बना सकती थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन को नोटिस देते हुए मच्छरों को भगाने की व्यवस्था के साथ पैदाहोने की स्थितियों को भौतिक, रसायनिक व जैविक संसाधनों से खत्म करने के लिए निर्देश दिये गये हैं। साथ ही स्थिति को गंभीरता से लेने के लिए अवगत कराया गया है। ताकि भविष्य में भी मच्छरों जनित स्थितियों से बचाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस रिजर्व लाइन, सीओ कार्यालय अलीगंज, थाना अलींगज, लायंस प्रतिष्ठा महिला संस्थान और सुहैल फ्लावर सांप कपूरथला आदि को लार्वा मिलने पर नोटिस थमाई गई है। ज्ञातव्य हो कि सीएमओ के नेतृत्त में सघन वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान में मलेरिया विभाग के अधिकारियों के नेतृत्त में कई टीमे गठित हैं, जो कि रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में और संस्थान कार्यालय व परिसर में मच्छर जनित स्थितियों और लार्वा की मौजूदगी की जांच करती हैं। रोजाना संस्थानों में लार्वा मिलने की स्थिति में नोटिस भी थमाई जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026
    Media's 'feat' regarding the cartoon—

    कार्टून की बात में मीडिया का पराक्रम –

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading