बीजिंग, 25 जुलाई चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने दावा किया कि भारत ने चीनी क्षेत्र में घुसने की बात ‘ ‘स्वीकार ‘ ‘ की है और इस गतिरोध का समाधान निकालने के लिए उसे सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम क्षेत्र से अपने जवानों को ‘ ‘ईमानदारी से वापस बुलाना ‘ ‘ चाहिए।
वांग ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध पर पहली बार टिप्पणी करते हुए कल बैंकॉक में कहा, ‘ ‘सही और गलत बहुत स्पष्ट है और यहां तक कि वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने खुले तौर पर कहा कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में नहीं घुसी। ‘ ‘
चीन के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर आज पोस्ट किए गए संक्षित बयान में उन्होंने कहा, ‘ ‘दूसरे शब्दों में भारतीय सेना ने चीनी क्षेत्र में घुसने की बात स्वीकार की। इस समस्या का समाधान बेहद आसान है : ईमानदारी से सेना को वापस बुलाएं। ‘ ‘
तिब्बत के दक्षिणी छोर पर यह गतिरोध शुरू हुआ। चीनी सेना ने विवादित इलाके में सडक निर्माण की कोशिश की, जिसके बाद भारत के सहयोगी देश भूटान ने भी इस इलाके पर अपना दावा जताया।
भारत ने कहा कि भूटान, चीन और भारत की सम्मिलित सीमा के समीप यथास्थिति बदलने के लिए चीन की ‘ ‘एकतरफा ‘ ‘ कार्वाई से भारत की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है।
गत सप्ताह राज्यसभा में अपने संबोधन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन पर बुलडोजर का इस्तेमाल कर सडकों का निर्माण करने का आरोप लगाया था। भूटान ने लिखित में चीन से इस पर विरोध दर्ज कराया है।
चीन के रक्षा मंत्रालय ने कल कहा था कि देश ‘ ‘किसी भी कीमत ‘ ‘ पर चीन के सुरक्षा हितों की रक्षा करेगा।
Keep Reading
Add A Comment







