लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 01 और 02 दिसंबर 2021 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में दो कम्पनियों में 13 छात्रों का चयन हुआ। अमेरिका की सबसे बड़ी महिला-स्वामित्व वाली आईटी स्टाफिंग कंपनी आर्टेक में तीन छात्रों अनुभा पाठक, अमन कुमार और आयुष शंखवार का एसोसिएट रिक्रूटर के पद पर 4.68 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर चयन हुआ।
इसके साथ ज़ीनस ग्रुप में 10 छात्रों अमन कुमार सोनी, मानसी रानी, विकास मौर्य, मयंक चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, अमन शर्मा का डिजाइन इंजीनियर के पद पर और मोहम्मद इनायत अली, अभिषेक कुमार गुप्ता, राहुल कुमार विकास देव पांडे का नेटवर्क एनालिस्ट इंजीनियर के पद पर 3 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर चयन हुआ।
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन डॉ हिमांशु पाण्डेय द्वारा और संचालन इंजी. पवन राजावत, इंजी प्रशांत सिंह और इंजी गौरव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
चयनित होने वाले विद्यार्थियों को कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बधाई दी और कहा कि पूरा विश्वास है कि इन प्रतिभावान विद्यार्थियों के कदम सतत आगे बढ़ते रहेंगे। ये विश्वविद्यालय का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे।







