नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर में पाक सैनिकों की गोलीबारी में जवानों के शहीद होने और नागरिकों के मारे जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर पूछा 44 महीनों में संघर्ष विराम की घटनाओं में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जम्मू एवं कश्मीर में इस दौरान 303 जवान शहीद हो गए। जबकि 193 नागरिक मारे गए। आज शुक्रवार को फिर दो नागरिक मारे गए और चार घायल हो गए। साहेब (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी), आपकी सरकार कब जागेगी?
सुरजेवाला ने यह टिप्पणी जम्मू एवं कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी जवानों की गोलीबारी में शुक्रवार को दो नागरिकों के मारे जाने के बाद की। इस हमले को लेकर बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा पाकिस्तानी रेंजरों ने सुबह छह बजकर 40 मिनट से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आर एस पुरा, अरनिया और रामगढ़ सेक्टर में कई इलाकों में भारी गोलीबारी और गोलाबारी की।’’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने इन तीनों सेक्टर में 82 एमएम और 52 मोर्टार बम, स्वचालित व छोटे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए करीब 40 सीमा चौकियों को निशाना बनाया।’’
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के 35 किलोमीटर क्षेत्र में आने वाली सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया, आर एस पुरा और रामगढ़ सेक्टर के 40 से ज्यादा गांवों को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि एक महिला समेत दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गई जबकि तीन अन्य नागरिक घायल हो गए। गोलाबारी में मारी गई महिला साई खुर्द की निवासी थी जबिक दूसरा व्यक्ति आर एस पुरा-अरनिया पट्टी के कोरोटोना में मारा गया।
Keep Reading
Add A Comment







