Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    8 शादियां कर, करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ लुटेरा दुल्हा

    ShagunBy ShagunJanuary 10, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 889

    पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

    कोयंबटूर, 10 जनवरी। चेन्नैई के एक कॉलेज में लेक्च्चर 45 वर्षीय इंदिरा की जिंदगी में पुरुषोत्तमन के रूप में एक नई बहार आई, जिसके बाद प्यार के बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद इंदिरा के पति ने चेन्नई का घर बेच कोयंबटूर में बसने की बात की, जिस पर वह खुशी-खुशी राजी हो गईं। लेकिन इसके बाद उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा,जब पति घर बेचकर मिले डेढ़ करोड़ के साथ गायब हो गया। यह किस्सा है बी पुरुषोत्तमन का, जो कि अब तक 8 महिलाओं से शादी कर उनके पैसे लेकर फरार हो गया। इंदिरा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की,जिसके बाद पुरुषोत्तमन के सारे काले कारनामों का भंडाफोड़ हुआ। कोयंबटूर सिटी पुलिस ने 3 महिलाओं की शिकायत के बाद शनिवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरुषोत्तमन (57) कोयंबटूर के वेल्लालोर का रहने वाला है और पहले उसका ट्रक ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था।

    महिलाओं को आकर्षित करने की कला में माहिर पुरुषोत्तमन ने अपनी एक अन्य ‘पत्नी’ कुमुदावली से कहा था कि कोर्ट में उसका एक सिविल केस चल रहा है। केस सुलझते ही उसे 17 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। आरोपी के जाल में फंस चुकी महिला ने उस पर शक नहीं किया और उसके कहने पर अपना फार्मलैंड बेचकर 3 करोड़ उस सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरुषोत्तमन अपने ‘शिकार’ की तलाश कोयंबटूर में स्थित एक मैट्रिमोनियल एजेंसी के माध्यम से करता था।

    एजेंसी चलाने वाले मोहन और वनाजा कुमारी पुरुषोत्तमन से पैसे लेकर उन्हें अमीर और तलाकशुदा महिलाओं की जानकारी देते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भी केस रजिस्टर कर लिया है। ऑल विमन पुलिस स्टेशन (पूर्व) की इंस्पेक्टर मसुथा बेगम ने कहा,पुरुषोत्तमन ने अपनी कुछ शादियों का रजिस्ट्रेशन कराया था। वह हाई प्रोफाइल महिलाओं को चुनता था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के 18 केस हैं। हम उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुरुषोत्तमन ने 8 सालों में सविता,उषारानी,विमला,इंदिरा,शांथिनी, चित्रा,कुमुदवली और शीला नामक महिलाओं से शादी की।

    Shagun

    Keep Reading

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading