उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने का मिला श्रेय
लखनऊ। इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को स्टार्टअप्स, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए Entrepreneur India द्वारा “Startups Incubation & Accelerator” श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026 – State Honours’ से नवाजा गया।
उपमुख्यमंत्री ने किया पुरस्कार प्रदान
यह सम्मान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया। मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी और कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
डॉ. निदा फ़ातिमा के नेतृत्व में उल्लेखनीय काम
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की अतिरिक्त प्रो-चांसलर एवं फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक डॉ. निदा फ़ातिमा के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्था नवोदित उद्यमियों को मार्गदर्शन, इन्क्यूबेशन सहायता, क्षमता विकास और उद्योग जुड़ाव उपलब्ध करा रही है। यह सम्मान इन्क्यूबेशन व एक्सेलेरेशन पहलों के जरिए मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भविष्य का संकल्प
फाउंडेशन ने मेंटर्स, स्टार्टअप्स, सहयोगी संस्थानों और पूरे नवाचार समुदाय का आभार जताया तथा भविष्य में और सशक्त, समावेशी व नवाचार-आधारित उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का संकल्प दोहराया।







