मुकेश ठाकुर ने मां के बलिदान को समर्पित की यात्रा, हर कदम पर दर्द सहकर आगे बढ़ रहे
मुज़फ्फरनगर : सावन का महीना है ऐसे में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है वहीँ मुज़फ्फरनगर में एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा निवासी मुकेश ठाकुर कृत्रिम पैर के सहारे हरिद्वार से दिल्ली तक पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे हैं।
वर्ष 2014 में सड़क हादसे में एक पैर गंवाने के बावजूद उनका जज्बा बरकरार है। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर मुज़फ्फरनगर के शिव चौक पहुंचे मुकेश ने बताया, “हर कदम पर दर्द होता है, लेकिन बाबा भोलेनाथ की अटूट आस्था मुझे शक्ति देती है।”
उन्होंने यह यात्रा जबलपुर क्रूज हादसे में अपनी मां के बलिदान को समर्पित की है। मुकेश का संकल्प साफ है—कठिनाई चाहे जितनी भी हो, यात्रा अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी।






