प्राइस बैंड ₹88-93, एंकर निवेशकों के लिए 17 अगस्त को बोली
मुंबई। मुंबई स्थित बी2बी ज्वेलरी कंपनी शंकेश ज्वेलर्स लिमिटेड का आईपीओ 18 अगस्त 2026 को खुलेगा और 20 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 17 अगस्त को होगी।
प्राइस बैंड ₹88 से ₹93 प्रति शेयर तय किया गया है। फेस वैल्यू ₹5 है। न्यूनतम बोली 160 शेयरों के लिए लगाई जा सकेगी। ऊपरी बैंड पर एक लॉट की कीमत ₹14,880 होगी।
आईपीओ में 2.94 करोड़ तक नए शेयरों का फ्रेश इश्यू (करीब ₹259.4 करोड़) और 1 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (करीब ₹88 करोड़) शामिल है। ओएफएस में प्रमोटर कांतिलाल खीमरज जैन और मनोज कांतिलाल जैन शेयर बेचेंगे।
कंपनी हस्तनिर्मित सोने के आभूषण और कस्टमाइजेशन सेवाओं पर काम करती है। इसका बी2बी ग्राहक आधार पूरे भारत में फैला है। वित्त वर्ष 2024, 2025 और 2026 में ऑपरेशनल रेवेन्यू क्रमशः ₹1,061.7 करोड़, ₹1,403.8 करोड़ और ₹1,630.7 करोड़ रहा।







