Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    ShagunBy ShagunAugust 17, 2026 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 4

    खाना पैक करने के तरीके पर फोकस

    नई दिल्ली: एलएसकेबी एल्युमीनियम फॉइल्स प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांड होमफॉइल ने ब्रांड एंबेसडर करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन शुरू किया है। धर्मा 2.0 द्वारा तैयार और पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बने इस कैंपेन में दो टीवी कमर्शियल शामिल हैं। इनमें रोजमर्रा के खाने को पैक करने और उसकी ताजगी बनाए रखने की समस्या को दिखाया गया है।

    यह होमफॉइल और करीना कपूर खान का दूसरा संयुक्त कैंपेन है। इसमें होमफॉइल के गोल्डन एम्बॉस्ड एल्युमीनियम फॉइल और गोल्डन 2-इन-1 पेपर एंड एल्युमीनियम फॉइल को प्रमुखता दी गई है। कैंपेन तेल-नमी से बचाव, ताजगी बनाए रखने और आसान पैकिंग पर जोर देता है।

    पहली फिल्म: ऑफिस लंच वाला सीन
    करीना कपूर खान ऑफिस में साथियों के साथ लंच कर रही होती हैं। दो अरब पुरुष कमरे में घुसकर तेल मांगते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है पैकेजिंग में तेल है। जवाब मिलता है—‘यह तेल नहीं, सिर्फ फॉइल है।’ करीना कहती हैं कि तेल बाजार से ले सकते हैं, लेकिन खाना पैक करने के लिए होमफॉइल इस्तेमाल करें। फिल्म ‘रैप करो, अनरैप करो’ टैगलाइन पर खत्म होती है।

    दूसरी फिल्म: रोजमर्रा की परेशानियां
    एक जिंगल के साथ कई सीन दिखाए गए हैं—स्कूल बैग में लीक हुई पनीर की सब्जी, टैक्सी में सूखा सैंडविच और गीली सब्जियां, तथा बचे हुए पास्ता की निराशा। इनके जरिए फॉइल से खाना ताजा और साफ रखने का संदेश दिया गया है।

    बाजार और उपभोक्ता मुद्दा
    भारत में फॉइल बाजार संगठित और असंगठित दोनों खिलाड़ियों के बीच बंटा है। मोटाई, क्वालिटी और पैक पर लिखी लंबाई को लेकर अक्सर शिकायतें आती हैं। चूंकि फूड रैपिंग सीधे खाने से संपर्क में आती है, इसलिए कीमत के अलावा सर्टिफाइड प्रोडक्ट चुनने की सलाह दी गई है।

    क्या कहा कंपनी ने
    ज्यूपिटर ग्रुप के प्रमोटर कुणाल बजाज ने कहा कि भारतीय घरों में फूड पैकेजिंग पर अभी भी कम ध्यान दिया जाता है। एलएसकेबी के डायरेक्टर लक्ष्य सिंघल ने कहा कि सही पैकिंग से खाना सुरक्षित और ताजा रहता है। कंपनी का दावा है पैक पर जो लिखा है, वही मिलता है।

    बता दें कि कैंपेन चुनिंदा टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और आउटडोर मीडिया पर चलाया जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    MACCIA hosted a spectacular ‘Weaves on the Runway’ event on National Handloom Day.

    MACCIA ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वीव्स ऑन द रनवे’ का शानदार आयोजन किया

    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading