मंझनपुर कौशाम्बी : टेढ़ी मोड़ कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के शाहजादपुर गाँव मे 18 वर्षीय युवक सुधीर कुमार पुत्र सुरेश सोनकर की जहरीले कीड़े के काटने से मौत जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष रात में सो रहा था सुबह लगभग 4:00 बजे उसने खुद बताया कि उसे किसी गहरीले कीड़े ने काट लिया है इसके बाद घर वालों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जड़ी-बूटी खिलाई और झाड़-फूंक कराते रहे।
बताया जाता है कि जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज ले जाने लगे,लेकिन प्रयागराज पहुंचते ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। परिजन शव वापस घर ले आए। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में कोहराम मचा हुआ है







