उत्तर प्रदेश : गाजीपुर में सोमवार को शहर के व्यस्त इलाके संगिनी में स्थित बड़ी सर्राफा दुकान ‘सरेशाम सर्राफा’ पर बदमाशों ने असलहों के दम पर लूटपाट कर दी। लेकिन गाजीपुर पुलिस की तेज कार्रवाई ने उन्हें राहत की सांस तक नहीं लेने दी। घटना के महज दो घंटे के अंदर ही पुलिस टीम ने बदमाशों को दौड़ाकर मुठभेड़ में घायल कर दिया और लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली।
कप्तान विनय सिंह के निर्देशन में एसओजी प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह की टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूटेराओं के इस्तेमाल किए गए चार पहिया वाहन का पीछा किया। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए और उन्हें लंगड़ाते हुए दबोच लिया गया।
बरामद सामान:
- सोने की 5 चेन
- 2 पिस्टल
- घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने दुकान में घुसकर हथियार दिखाते हुए सोने के जेवरात लूटे थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है और आगे की पूछताछ में पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
गाजीपुर पुलिस की इस तेज और सटीक कार्रवाई ने शहरवासियों में सुरक्षा का अहसास बढ़ाया है। “अपराधियों को राहत नहीं मिलेगी”—यह संदेश साफ है।







