भिवानी में हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी, पंचकूला में तैनात हैं दोनों अधिकारी; अदिति सिंह DCP और विवेक आर्य ADC की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली IPS अधिकारी अदिति सिंह और हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी विवेक आर्य शुक्रवार, 13 नवंबर को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर हरियाणा के भिवानी में 10 से 12 नवंबर के बीच हल्दी और मेहंदी सहित पारिवारिक रस्में संपन्न हुईं।
अदिति सिंह को शुरुआत में हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित हुआ था। IAS विवेक आर्य से विवाह के बाद उनका कैडर हरियाणा हो गया। फिलहाल दोनों पंचकूला में तैनात हैं। अदिति सिंह डीसीपी (DCP) और विवेक आर्य एडीसी (ADC) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के विवाह को लेकर उनके परिवारों और परिचितों में उत्साह है। IAS-IPS अधिकारियों की यह जोड़ी अब व्यक्तिगत जीवन के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी एक-दूसरे की साझेदार बनेगी।







