वायरल कहानी का क्या सच है? सोशल मीडिया पर फैल रही दिल दहला देने वाली कहानी
नोएडा डेस्क : सोशल मीडिया और मैसेज फॉरवर्ड्स में एक कहानी जोर-शोर से घूम रही है। दावा है कि एक रूसी लड़की को फेसबुक पर एक भारतीय लड़के से प्यार हो गया। लड़के ने शादी का वादा किया, लेकिन गरीबी का बहाना बनाते हुए कहा कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं। लड़की ने जवाब दिया कि उसे पैसे की जरूरत नहीं। वह रूस से लगभग 70 लाख रुपये के बराबर रूसी रूबल लेकर भारत आ गई।
अधिकृत मनी एक्सचेंज से पैसे बदलकर बैग में रखे। लाल साड़ी पहनकर दुल्हन की तरह होटल से मंदिर पहुंची, जहां शादी होनी थी। लड़का आया, बैग “सुरक्षित जगह” रखने का बहाना बनाकर ले गया और वापस नहीं लौटा। रात 12 बजे तक लड़की मंदिर के बाहर अकेली इंतजार करती रही। तभी कुछ युवक छेड़खानी करने लगे। महिला पुलिस अधिकारी वाली गाड़ी पहुंची। लड़की ने रो-रोकर पूरी बात बताई।
जांच में पता चला कि लड़का पहले से शादीशुदा था और पैसे के लालच में जाल बिछाया था। पुलिस ने उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया और पैसे बरामद करने की कोशिश शुरू की।
फैक्ट चेक — क्या यह घटना सच है?
फिलहाल विस्तृत खोज के बाद इस घटना का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं मिला है और न ही कोई प्रमुख अखबार, पुलिस प्रेस रिलीज या आधिकारिक रिपोर्ट में इस रशियन लड़की और 70 लाख को लेकर कोई फैक्ट विवरण नहीं मिला है।
बता दें कि हाल ही में बिहार (पूर्णिया/भागलपुर) में रूसी/विदेशी महिला और स्थानीय युवक की “लव स्टोरी-शादी” वाली वायरल क्लिप्स फैक्ट-चेक में झूठी साबित हुईं थी। फिलहाल मंदिर में 70 लाख नकद लेकर इंतजार वाली यह डिटेल कहीं प्रामाणिक रूप से रिपोर्ट नहीं हुई।
अगर ऐसी कोई घटना हो तो क्या सबक है?
ऑनलाइन रिश्ते में बड़े पैमाने पर पैसे ले जाना, अजनबी को नकद सौंपना और रात को अकेले इंतजार करना बेहद जोखिम भरा है। पुलिस की भूमिका सकारात्मक दिखाई गई है, लेकिन बिना वेरिफिकेशन के ऐसी कहानियां फैलाना गलत सूचना को बढ़ावा देता है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं :
- एमपी सिंह: ये तो उस रशियन लड़की के साथ बहुत ही गलत हुआ। लड़के को ऐसा नहीं करना चाहिए था। किसी के भरोसे को नहीं तोड़ना चाहिए था।
- रूचि मिश्रा: प्यार के नाम पर किसी का भरोसा और भावनाओं से खिलवाड़ करना बेहद शर्मनाक है।
- एक व्यक्ति: प्यार के नाम पर ऐसा धोखा इंसानियत और भरोसे दोनों को शर्मसार कर दिया।
फिलहाल यह वायरल घटना पब्लिश करने का उद्देश्य यह है कि किसी भी व्यक्ति को धोखा देने का रिवाज भारतीय कल्चर में नहीं है, जहा तक हो सके ऐसे मामलों में लोगों की सच्ची मदद करें क्योंकि उनके भी परिवार में लोग हैं जैसे आपके घर में, सबको अपनों जैसा ही समझें। हो सके तो प्यार और भरोसे के नाम पर ठगी के खिलाफ सतर्क रहें कि चाहे कहानी सच हो या फर्जी।






