लोग बोलें एलियंस सिर्फ अमेरिका को ही क्यों चुनते हैं?
नई दिल्ली : दुनियाभर में मशहूर हॉरर लेखक स्टीफन किंग ने 13 नवंबर 2026 को X पर एक मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा:
“The aliens have landed. That’s the REAL reason for the ground stop. They don’t want to start a worldwide panic. They are blind but can hear like a motherfucker.”
हिंदी में मतलब: “एलियंस धरती पर आ गए हैं। उड़ानों के रोके जाने का असली कारण यही है। वे दुनियाभर में अफरा-तफरी नहीं मचाना चाहते। वे देख नहीं सकते, लेकिन उनकी सुनने की क्षमता बहुत तेज है।”
यह पोस्ट लाखों व्यूज, लाइक्स और शेयर पाकर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे ‘ए क्वाइट प्लेस’ फिल्म की याद दिलाते हुए जोक बताया, जहां प्राणी अंधे होते हैं लेकिन सुनने की शक्ति असाधारण होती है।
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं :
एक यूजर ने तंज कसा: “अगर एलियन पृथ्वी पर हमला करने वाले हैं, तो वे अमेरिका से शुरुआत करेंगे। लगता है, उनका भी एक ‘अमेरिकन ड्रीम’ है।”
कई और लोगों ने पूछा कि एलियंस सिर्फ अमेरिका को ही क्यों चुनते हैं, और मीम-मेम बना दिए। बता दें कि किंग का पोस्ट गंभीर नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी के बीच तनाव कम करने वाला व्यंग्य था।
तो फिर असली कारण क्या था?
किसी भी एलियन का कोई सबूत नहीं।
13 नवंबर 2026 को FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) ने पूरे अमेरिका में टेक-ऑफ पर अस्थायी रोक लगा दी थी। कारण: एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स में टेलीकम्युनिकेशन और रडार सिस्टम में अस्थिरता। पुराने राउटर्स, स्विचेस और 1980 के दशक के कॉपर वायर ओवरलोड हो गए। ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी शॉन डफी ने साफ कहा कि यह पुरानी इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या थी। कुछ रिपोर्ट्स में मेंटेनेंस के दौरान राउटर अपग्रेड से जुड़ी गड़बड़ी का भी जिक्र है।
रोक करीब 4-5 घंटे चली। हजारों उड़ानें रद्द या देर से चलीं। होमलैंड सिक्योरिटी ने साइबर अटैक या किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि का कोई सबूत नहीं पाया। उड़ानें शाम को फिर शुरू हो गईं, लेकिन असर अगले दिन भी रहा।Reuters
निष्कर्ष के तौर पर देखा जाये तो यह स्टीफन किंग का पोस्ट पूरी तरह हास्य और व्यंग्य था। वास्तविक दुनिया में यह पुरानी तकनीक की नाकामी का नतीजा था, न कि बाहरी दुनिया के मेहमानों का। किंग ने फिर से साबित कर दिया कि वे न सिर्फ किताबों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी माहौल हल्का करने के मास्टर हैं।
अगर वास्तव में एलियंस अगर आ भी गए होते, तो शायद वे भी अमेरिकन एयरपोर्ट्स की लंबी कतारें देखकर वापस चले जाते!






