लखनऊ -10 नवम्बर 2017: जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 279 कर्मियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
प्रभारी प्रशिक्षण एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर पूर्वी श्री जितेन्द्र मोहन सिंह ने इस आशय की जानकारी आज यहाॅं दी। उन्होंने बताया कि आज प्रथम पाली में 600 पीठासीन अधिकारियों मे से 65 पीठासीन व 600 मतदान अधिकारी प्रथम मे से 42 अनुपस्थित पाये गये तथा द्वितीय पाली प्रशिक्षण में 600 पीठासीन अधिकारियों में 103 पीठासीन अधिकारी, व 600 मतदान अधिकारी प्रथम मे से 69 मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित नही हुए जिनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।







