Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    ShagunBy ShagunApril 27, 2026Updated:April 27, 2026 इलेक्शन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 0

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण में अब सिर्फ कुछ घंटे बचे हैं। कल यानी 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। आज प्रचार का आखिरी दिन है और हवा में परिवर्तन की तेज़ लहर साफ़ महसूस की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता आज बंगाल की सड़कों पर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। TMC के 15 साल के शासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि जनता “डबल इंजन सरकार” और “टीएमसी-मुक्त बंगाल” की मांग कर रही है। घुसपैठ, भ्रष्टाचार, माफिया राज और विकास की कमी जैसे इन मुद्दों पर प्रचार चरम पर है। तो क्या बंगाल इस बार सचमुच इतिहास रचेगा? क्या “परिवर्तन” की यह लहर दूसरे चरण में भी पहले चरण की तरह ताकत दिखाएगी? फिलहाल देखिए… सुनिए… और समझिए – राजनीति में बंगाल का फैसला अब सिर्फ कुछ कदम दूर है!A big announcement of a "TMC-free Bengal"! Yogi Adityanath said: Now is the right time to uproot the TMC, which is obstructing the path of development.

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला

    योगी जी ने कहा, कि “विकास को बाधित करने वाली TMC से बंगाल की मुक्ति का ये सर्वथा उचित समय है। यहां के देवतुल्य मतदाताओं ने तय कर लिया है कि भ्रष्टाचार की पर्याय बनी TMC को पश्चिम बंगाल से पूरी तरह उखाड़ फेंकना है। पहले चरण के मतदान ने यह साबित भी कर दिया है।”

    उन्होंने बंगाल की जनता के भारी उत्साह, ऊर्जा और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन “परिवर्तन” की मजबूत लहर का संकेत है।

    TMC पर योगी का सीधा निशाना
    योगी आदित्यनाथ ने TMC शासन को भ्रष्टाचार, माफिया राज और विकास-विरोधी बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल अब “खेला शेष” चाहता है और असली विकास के लिए “डबल इंजन सरकार” की जरूरत है।

    पहले चरण का संदेश
    पहले चरण के भारी मतदान और जनता के रुख को देखते हुए योगी ने दावा किया कि बंगाल के मतदाता अब TMC की 15 साल की “अराजकता” से मुक्ति चाहते हैं।

    जनता के प्रति आभार
    “इस ऊर्जा और स्नेह के लिए बंगाल की जनता को धन्यवाद। देवतुल्य मतदाता अब फैसला कर चुके हैं – भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त नया बंगाल बनाना है।”

    बता दें कि योगी आदित्यनाथ के इस आक्रामक प्रचार ने पश्चिम बंगाल चुनावी रण में BJP की “परिवर्तन” वाली लड़ाई को नई ताकत दी है। अब देखना होगा कि बंगाल की जनता इस अपील पर कितना भरोसा जताती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!

    तपती सड़कों पर बिखरी उम्मीदें : चिलचिलाती गर्मी में एक डिलीवरी बॉय का गिरना, सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की सच्चाई!

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    “Every problem faced by every individual will be resolved through every possible means”—Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya’s stern message.

    “हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान होगा” उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सख्त संदेश

    390 New Recruits, Caps and Belts Ready! Grand Passing-Out Parade Ceremony for Trainee Constables in Kaushambi

    390 नई टोपी-बेल्ट वाले जवान तैयार! कौशाम्बी में प्रशिक्षु आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह

    Is a laborer's life really this cheap? In Aligarh, Mahendra lost his life after being buried in a 20-foot-deep pit.

    मजदूर की जान बस इतनी ही सस्ती है? अलीगढ़ में 20 फीट गहरे गड्ढे में दबकर चला गया महेंद्र

    India’s Space Race Enters New Era: Vikram-1 Set for Launch

    भारत के निजी स्पेस मिशन में ऐतिहासिक उड़ान! ‘विक्रम-1’ रॉकेट श्रीहरिकोटा के लिए रवाना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    April 27, 2026
    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!

    तपती सड़कों पर बिखरी उम्मीदें : चिलचिलाती गर्मी में एक डिलीवरी बॉय का गिरना, सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की सच्चाई!

    April 27, 2026

    तंबाकू की पत्तियाँ घोंसले में क्यों रखता है बाज पक्षी? प्रकृति का अनोखा इंसेक्टिसाइड!

    April 27, 2026
    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    April 27, 2026
    “Every problem faced by every individual will be resolved through every possible means”—Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya’s stern message.

    “हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान होगा” उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सख्त संदेश

    April 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading