Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ममता का तीखा विद्रोह: ‘इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं, जबरन हराया गया’

    ShagunBy ShagunMay 6, 2026Updated:May 6, 2026 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Mamata's Sharp Defiance: 'Why should I resign? We didn't lose! We were forcibly defeated.'
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 142

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सीधा हमला बोलते हुए इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने चुनाव आयोग को “खलनायक” करार देते हुए भारी साजिश और धांधली का आरोप लगाया।

    “हम हारे नहीं, जबरन हराया गया”

    ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में आग उगलते हुए कहा, “मैं क्यों जाऊंगी लोकभवन? हम तो हारे नहीं हैं, जो जाएंगे। अगर मैं जीत जाती तो शपथ से पहले इस्तीफा दे जाती, लेकिन लोकभवन जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।”

    उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी नैतिक रूप से जीती है, लेकिन “चोरी करके” हराया गया। ममता ने कहा, “चुनाव आयोग और भाजपा के बीच यह मिलीभगत है। हमने पूरी सरकारी मशीनरी, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ लड़ाई लड़ी।”Mamata's Sharp Defiance: 'Why should I resign? We didn't lose! We were forcibly defeated.'

    चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप :

    1. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सबसे तीखे हमले किए:
    2. वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज बाकी रहने का सवाल उठाया।
    3. चुनाव से दो दिन पहले TMC कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां और छापेमारियों का आरोप।
    4. पूरे IPS और IAS अधिकारियों को बदले जाने का दावा।
    5. आयोग को “लोगों के संवैधानिक अधिकार लूटने वाला” बताया।

    उन्होंने कहा, “यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच बेटिंग है।”

    काउंटिंग सेंटर पर मारपीट का आरोप

    ममता बनर्जी ने खुलासा किया कि काउंटिंग सेंटर के अंदर उनके साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने इसे “मेरा जीवन का सबसे खराब चुनाव” बताया और 2004 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब भी वे अकेली थीं, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा।

    TMC का बड़ा फैसला : तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए 10 सदस्यीय टीम गठित कर दी है। यह टीम हार के कारणों और कथित अनियमितताओं की गहन जांच करेगी।

    ममता ने खुद को “आजाद पंछी” बताते हुए कहा कि अब उनके पास कोई सरकारी कुर्सी नहीं है, इसलिए वे बिना किसी दबाव के बोल रही हैं।

    ममता ने अपने संदेश में कहा : “मैं स्पष्ट कहती हूं कि हम हारे नहीं हैं। उन्हें लगा कि कुर्सी छिन जाएगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा।” ममता का यह बयान पश्चिम बंगाल की सियासी हलचल को और तेज कर गया है, जहां विपक्षी दलों की नजर अब आगे की रणनीति पर टिकी हुई है।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading