प्यार में इंसान कुछ कर सकता है। आपने कई प्रेमियों को देखा होगा कि अपनी प्रेमिका को पाने के लिए या मिलने कई कुछ भी कर गुजरते है। लेकिन आज आपको एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे है जिससे जानकर हर कोई हैरान है। जी हां, इंग्लैंड में एक 70 वर्षीय पालतू कछुआ अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 10 किलोमीटर चलकर पहुंचा। उसने यह सफर 24 घंटे में पूरा किया।

फ्रेडी नामक कछुआ पिछले कई सालों से पार्टनर एस्ट्रिड से नहीं मिल पाया था। ऐसा इसलिए क्योंकि एस्ट्रिड को एक स्थानीय चिडिय़ाघर में बंद कर दिया गया था। फ्रेडी की मालकिन मिस स्टेंशन कछुए की रफ्तार से काफी आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा आमतौर पर कछुए काफी धीरे चलते हैं लेकिन इसने एक दिन में ही 10 किलोमीटर का रास्ता तय कर लिया।






