बीजिंग। दुनिया में अजीबोगरीब और अलग-अलग आइडिया वाले टॉयलेट तो आपने कई देखे होंगे। आए दिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं लेकिन चीन का टॉयलेट सबसे अलग है। चीन में एक टॉयलेट की तस्वीरें आई हैं जहां लोगों को छाता लेकर जाना पड़ेगा। क्योंकि अगर छाता नहीं ले गए को फिर बड़ी दिक्कत आ जाएगी। चीन के चूंगचींग में एक टूरिस्ट लोकेशन है। दूर-दूर से लोग यहां घूमने-फिरने आते हैं। यहां सब बढिय़ा है सिवाय टॉयलेट के। टॉयलेट तो यहां ऐसा है कि लोग जरूरत पडऩे पर भी जाना पसंद नहीं करते।
यहां टॉयलेट तो हैं और काफी रंग-बिरंगे भी हैं लेकिन उनकी छत न जाने कहां है। इस जगह पर किसी भी टॉयलेट में छत नहीं है और लोग अपने साथ छाता ले जाने पर मजबूर हैं। लोग इसलिए छाता ले जाते हैं ताकि उन्हें कोई देख न ले। अजीब-अजीब टॉयलेट से भरा है शहर वैसे चीन में ये पहला अजीबोगरीब टॉयलेट नहीं है। इसी शहर में एक कैमरे के शेप का भी टॉयलेट है। और ऐसे ही कई टॉयलेट्स हैं इसी शहर में।






