ये वाकई में पहला मामला ही होगा जहां मामा-भांजे ने साथ में जन्म लिया है
तुर्की में मां बनने का एक अनोखा मामला देखने को मिला। यहां एक मां और बेटी ने एक ही वक्त पर अपने बच्चों को जन्म दिया है। सुनने में ये वाकई अजीब लग रहा है, लेकिन तुर्की में ऐसी डिलीवर की गई है। एक अस्पताल में 42 वर्षीय फातमा और 21 साल की जेड ने एक ही वक्त पर अपने-अपने बच्चों को जन्म दिया है।
ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों को यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा पहला मामला देखा है। ये वाकई में पहला मामला ही होगा जहां मामा-भांजे ने साथ में जन्म लिया है। मां-बेटी ने अपने बच्चों के नाम तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयर एर्दोआन के नाम पर रखा है। बच्चों के नाम रेचप और तैयर रखे हैं।







