पीड़ित: सर! मुझे मानसिक तनाव रहता है।
1. अंकशास्त्री- भाई ! तुम्हारे नामांक का जो कुल योग है वो ही सारी समस्या की जड़ है, ऐसा करो अपने नाम में एक अतिरिक्त A जोड़ लो ,फिर सब ठीक हो जायेगा।
2. ज्योतिषी- मान्यवर ! आपका चंद्र बहुत कमज़ोर है , चांदी के चंद्रमा के साथ मोती गले में धारण करो, ईश्वर सब ठीक करेगा।
3. वास्तुशास्त्री- मैंने तो घर में घुसने के साथ ही गड़बड़ पकड़ ली थी, आपके घर के नेतर्व्य कोण में कबाड़ भरा हुआ है, ये कबाड़ ही दिमाग पर इतना बोझ डाल रहा है, और एक काम और करो पश्चिम में बने कमरे को तुड़वाकर पूर्व में बनाओ..गारंटी से चेहरे पर रौनक आ जायेगी।
4. मनोचिकित्सक- ये ग्रह व्रह सब ढकोसले है, माइंड में हार्मोन्स का बेलेंस बिगड़ गया है,यूँ समझ लो केमिकल लोचा हो गया है, महीने भर की दवा लो..खूब बी एफ देखो और इंजॉय करो।
5. योग गुरु- सारे तनाव के मूल में है हमारी ख़राब जीवन शैली, हमें दिन भर के 24 घंटे में से आधा घंटा तो खुद के लिए निकालना ही चाहिए..एक बार योग शुरू करके तो देखो काया कल्प न हो जाए तो कहना।
6. आर्ट ऑफ़ लिविंग गुरु- काउंटर पर . रूपये डिपॉजिट करवा दीजिये स्ट्रेस के लिए हमारे यहाँ एक स्पेशल कोर्स करवाया जाता है, कई बड़ी बड़ी हस्तियों को यहाँ आने से ही फायदा मिला।
7. बापू- दिन भर घर में पड़ा पड़ा रोटियां तोड़ेगा तो दिमाग तो भारी होगा ही, खाली दिमाग शैतान का घर..तेरे लिए एक जगह बात कर आया हूँ कल से काम पर लग जाइयो।
…आईला ! एक समस्या के इतने समाधान।







