जोक ऑफ़ द Day
सरकारी कर्मचारी की तपस्या से खुश होकर ऊपर वाले ने दर्शन दिए और बोले वत्स मांगो क्या चाहिए ?
सरकारी कर्मचारी जैसे ही मुंह खोलता भगवान ने उसे रोकते हुए कहा- वत्स तुम कुछ भी मांगो, लेकिन चार चीज़ छोड़कर मांगना !
पहला होमटाउन में तबादला, दूसरा प्रमोशन तीसरा वेतन- विसंगति और चौथा छुट्टी !
यह सुनकर सरकारी कर्मचारियों ने अपना बैग उठाया और कहा बस भगवान आपने दर्शन दिया उसके लिए आपका धन्यवाद, मुझे ड्यूटी जाना है वैसे भी आपके चक्कर में काफी लेट हो गया !







