इंडियन प्रेस एवेयरनेस एसोसिएशन (आइपा) के पदाधिकारियों द्वारा आज मुरादाबाद के कई प्रमुख चौराहो पर बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनकर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए माला पहनाकर प्रेरित किया गया। इस मौके पर अवधेश पाराशर, जरीस मलिक, मनोज शर्मा, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।









