Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Uncategorized

    जीवन के उच्च आदर्श

    ShagunBy ShagunAugust 17, 2021 Uncategorized No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    राष्ट्रधर्म को सर्वोच्च मानने के बाद स्वहित का विचार समाप्त हो जाता है। विचारधारा महत्वपूर्ण हो जाती है। इस प्रकार के जीवन में व्यक्तिगत राग द्वेष के लिए कोई स्थान नहीं रहता। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी ध्येय मार्ग का अनुसरण किया। इस पर चलते हुए वह अजातशत्रु हो गए। वैचारिक आधार पर उन्होंने जिसका विरोध किया, उसके साथ भी उनके व्यक्तिगत संबन्ध मित्रवत बने रहे। पाकिस्तानी आक्रमण के समय उन्होने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पूरा समर्थन किया। उनकी सराहना की। कहा कि इस राष्ट्रीय संकट के समय पूरा देश उनके साथ है। वह आज के विपक्षी नेताओं की तरह नहीं थे, जो पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते है।

    चीन से तनाव के समय अपने प्रधानमंत्री पर ही हमला बोलते है। यदि आज के इन नेताओं ने अटल जी के आदर्शों को समझा होता,तो इनका भी आचरण बदल जाता। तब संकट के समय ये नेता भी राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन करते। अटल जी की पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। देश में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    नई दिल्ली के सदैव अटल स्मारक पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अनेक गण्यमान लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम उनके शानदार व्यक्तित्व को याद करते हैं। उनके सहृदय स्वभाव को याद करते हैं। उनकी हाजिरजवाबी और हास्य के अंदाज को याद करते हैं। हम राष्ट्रीय प्रगति में उनकी भूमिका को याद करते हैं। अटज जी हमारे दिलों में ओर नागरिकों की स्मृतियों में हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके राजनीतिक मू्ल्यों को समझना आवश्यक है। राजनीति लोक कल्याण के लिए होनी चाहिए। व्यक्तिगत कल्याण के लिए नहीं। उनका मानना था कि राजनीति सिद्धांत विहीन नहीं होनी चाहिए। राजनीति परिवार, जाति, क्षेत्र तथा संकीर्ण मानसिकताओं के दायरे से बाहर रहकर होनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों के लिए अटल जी की स्मृतियां चिरस्थायी रहेंगी। उनके द्वारा किए गए कार्य और कृतियां भारतीय राजनीति व समाज को सदैव जीवन्तता और स्पंदन प्रदान करते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अटल जी के नाम पर अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। राज्य के प्रत्येक मण्डल में श्रमिकों व अनाथ बच्चों के पठन पाठन और आवासीय सुविधाओं से युक्त अठारह अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। अटल जी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों में अटल सुशासन पीठ स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। योगी आदित्यनाथ ने मेरी यात्रा अटल यात्रा पुस्तक का विमोचन भी किया।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Shagun

    Keep Reading

    यह मेरे सपने के सच होने से कम नहीं था: अक्षरा

    अब जून में रिलीज होगी फिल्म “नो मीन्स नो”

    जन कल्याण के लिए जनसंख्या नीति

    होली के लिए तैयार हैं घर के बने शुद्ध पापड के साथ लजीज गुजराती फाफड़ा

    सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का बढ़ा विश्वास

    सत्‍ता और प्रतिपक्ष दोनों बचा रहे हैं मनीषा दयाल को: पप्‍पू यादव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading