इलैक्ट्रिकल वायरिंग, फिटिंग, वाइडिंग, बोर्ड मेकिंग, कटिंग व टेलरिंग एवं बैग मेंकिंग का प्रशिक्षण
आवेदन हेतु अधिकतम आयु: 18 वर्ष से 45 वर्ष
अनु. जाति एवं अनु. जनजाति के व्यक्तियों के लिए
आवेदन करने की अंतिम तारीख: 20 दिसम्बर 2017
लखनऊ, 04 दिसम्बर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र श्री सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में स्पेशल कम्पोनेन्ट योजनान्तर्गत लखनऊ में अनु. जाति एवं अनु. जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से कुशलता (तकनीकी) बढाने हेतु 4 माह का इलैक्ट्रिकल वायरिंग/फिटिंग/वाइडिंग/बोर्ड मेकिंग, कटिंग व टेलरिंग एवं बैग मेंकिंग का द्वितीय बैच का सामुहिक प्रशिक्षण तथा 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण आरम्भ किया जाना है।
उन्होने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष, तकनीकी ट्रेंड में प्रशिक्षण हेतु आठवीं पास होना अनिवार्य है अभ्यर्थियों का चयन गठित समिति द्वारा किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर नाम/पिता का नाम, पता, जन्मतिथि, वांछिंत टेªड का उल्लेख कर फोटो सहित शैक्षिक योग्यता एवं जाति प्रमाण पत्र व अन्य संलग्नको सहित कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र 8 कैण्ट रोड कैसरबाग लखनऊ में आवेदन पत्र 20 दिसम्बर 2017 तक जमा कर सकते है अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।







