लखनऊ 15 दिसम्बर। भारत रत्न-लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रचार एवं प्रकाशन विभाग के चेयरमैन श्री सुबोध श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
उप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के आन्दोलन एवं आजादी के बाद देश की जो सेवा की है उसके लिए उन्हें युगों-युगों तक याद किया जायेगा। उन्होने कहा कि आजादी के आन्दोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध बारडौली के किसान आन्दोलन के जनक के रूप में सरदार पटेल ने जिस प्रकार पूरे देश के किसानों को एकजुट किया और अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था उसी प्रकार आजादी के बाद टुकड़ों में बिखरे हुए हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरोकर देश की शक्तिशाली सम्पन्न राष्ट्र बनाने में जो अहम योगदान दिया है उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। श्री द्विवेदी ने कांग्रेसजनों से सरदार पटेल के बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री छोटेलाल चौरसिया, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री विजय सक्सेना, श्री अनीस अंसारी, श्री विजय बहादुर, श्री होरी लाल सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चलेगा सदस्यता अभियान
लखनऊ 15 दिसम्बर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उप्र (एनएसयूआई) मध्य जोन की प्रान्तीय कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक आज यहां एनएसयूआई के प्रान्तीय कार्यालय 10 माल एवेन्यू पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उप्र मध्य जोन के अध्यक्ष श्री मयंक तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं उप्र मध्य जोन के प्रभारी श्री सुमित्तर भुल्लर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सहप्रभारी श्री निखिल काम्बले मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश एनएसयूआई के मीडिया प्रभारी रोहित कश्यप ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के उपरान्त पहली बार लखनऊ आगमन पर राष्ट्रीय सचिव एवं उप्र मध्य जोन के प्रभारी श्री सुमित्तर भुल्लर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सहप्रभारी श्री निखिल काम्बले का फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने के लिए मध्य जोन के सभी 21 जनपदों के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समस्त 21 जनपदों में ब्लड बैंक डायरेक्ट्री जनपदवार बनाने का निर्णय लिया गया। इन दोनों अभियानों की शुरूआत आज लखनऊ से की गयी।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय सचिव एवं उप्र मध्य जोन के प्रभारी श्री सुमित्तर भुल्लर ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में जी जान लगाकर मेहनत करने एवं छात्र संघ चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने एवं अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आवाहन किया।
बैठक मौजूद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सहप्रभारी श्री निखिल काम्बले ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ने एवं ब्लड बैंक डायरेक्ट्री के लिए अधिक से अधिक छात्रों को प्रत्साहित कर इस सामाजिक दायित्व के निर्वहन में भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा कि यह अभियान पूरे देश में एनएसयूआई द्वारा चलाया जा रहा है इसके लिए आनलाइन पोर्टल की भी व्यवस्था एनएसयूआई द्वारा की गयी है जिसके जरिये पूरे देश में ब्लड प्राप्त करने के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मयंक तिवारी ने कहा कि एनएसयूआई छात्र संघों के चुनाव को पूरी शिद्दत के साथ लड़ेगी और जिस प्रकार से छात्र और युवा एनएसयूआई के साथ जुड़ रहे हैं उससे एनएसयूआई का परचम पूरे प्रदेश के छात्र संघों में लहरायेगा।
मीडिया प्रभारी रोहित कश्यप ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री प्रशान्त तिवारी, गुरूदीप प्रकाश, अनस रहमान, हिमांशु शर्मा, सचिन कुमार, मान बहादुर सिंह, अमलेन्द्र त्रिपाठी, विशाल वर्मा, सूर्य प्रकाश सिंह, जुनैद अहमद खान, राहुल प्रियदर्शी, कर्मवीर सिंह, अजमत शेख, मुशीर खान, अंजुम, निखलेश प्रताप सिंह सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।







