लखनऊ 25 दिसम्बर। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्मालय, लखनऊ के प्रांगण मे बहुजन छात्र संगठन अंबेडकर यूनिवर्सटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) ने आज महिला विरोधी, जाति बनाने वाला व काला संविधान लिखने वाले मनुस्मृति का दहन कर काला दिवस मनाया।
इस मौके पर छात्रों ने बताया कि आज 25 दिसम्बर 2017 को ‘मनुस्मृति’ को दलित समाज पर थोपने के पूरे 90 साल हो रहे है, और इस सम्बन्ध में हम सभी मिलकर समाज को इतिहास की जानकारी देकर मनु के ‘काले संविधान मनुस्मृति’ में रही ब्राह्मणी मानसिकता को उजागर करने का काम कर रहे है।
उन्होंने बताया कि मनु के ‘काले संविधान मनुस्मृति’ को बाबासाहब डॉ अम्बेडकर ने 25 दिसम्बर 1927 के दिन जलाया था।










