लखनऊ। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या हो गई। गली मोहल्ले जलमग्न हो गये। गलियों में घुटनों तक पानी भर जाने से कुछ देर के लिए लोगो को घर से निकलने में काफी परेशानियां हुई। वही बरसात के चलते कई लोगो के घरो में भी बरसाती पानी घुस गया। घरों में घुसे पानी को जुगत लगाकर लोगो ने किसी तरह बाहर निकाला। इस जल भराव को लेकर नगर निगम विभाग के प्रति स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश है। वहीं सरोजनी नगर क्षेत्र के चिल्लावां, न्यू बेहसा, रूस्तम विहार, तपोवननगर, शान्तिनगर सहित कई मोहल्ले टापू बन गये। इन मोहल्लो की गलियो में घुटनो तक पानी भर गया। चिल्लावां गावं को कानपुर रोड से जाने वाली रोड पर करीब दो सौ मीटर रोड घुटनों तक पानी भर गया और सड़क पानी में डूब गई। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां हुई। उधर भारी बरसात से शमा विहार कालोनी व अवध विहार के कई घरो में घरो में पानी भर गया। यही हाल राजा बिजली पासी वार्ड के न्यू बेहसा का हो गया। इस मोहल्लें की ज्यादतर गलियां जलमग्न हो गई। इस बरसात से कानपुर रोड स्थित मानसरोवर कालोनी, सेक्टर-ई, एलडीए कालोनी में कई घरो में पानी भर जाने से लोगो को काफी परेशानियां हुई।
करीब सप्ताह भर पहले अमौसी एअरपोर्ट वीआईपी तिराहे से नादरगंज तक कानपुर रोड किनारे बने नाले को नगर निगम द्वारा सफाई के लिए उपर के ढक्कन (पत्थर) हटा दिये गए थे। जिसके कारण बरसात होते ही उफनाए नाले का पानी जगह-जगह खुले नाले से निकलकर कई घरों व दुकानो में भर गया। यहां कानपुर रोड से पूर्व पार्षद सावित्री रावत के घर की तरफ रास्ते के किनारे बनी नालियां चोक होने से लोगो के घरो में पानी घुस गया। जिसके कारण बारिश के समय ही लोग अपने घरो से निकलकर खुद नाली साफ करते नजर आए। वही शमा विहार में भारी जल भराव के कारण नमाजियों को गलियो से निकल कर मस्जिद तक आना जाना मुश्किल हो गया।








1 Comment
बारिश की खबर अच्छी है लेकिन इनपुट पूरे राज्य का होना चाहिए