आमतौर पर काॅलेजिस में एडमिशन के लिए कट आॅफ लिस्ट जारी होती है, जिसके हिसाब टाॅपर्स और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को काॅलेज में दाखिला मिलता है। हालांकि अमेरिका का एक काॅलेज ऐसा भी हैं जहां केवल फेल हुए छात्रों का ही एडमिशन होता है। अमेरिका के स्मिथ काॅलेज में मैसाच्यूसेट यूनिवर्सिटी के सहयोग से एक विशेष कोर्स चलाया जाता है। यह केवल फेल हुए छात्रों के लिए ही होता है।
स्मिथ काॅलेज अपने यहां एक विशेष कोर्स कन्डक्ट करता है जिसे उन्होंने नाम दिया है फेलिंग वेल। ये कोर्स उन छात्रों की सहायता करता है जो फेल होने के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित और अनिश्चय की समिति में होते हैं। कोर्स उन्हें बताता है कि फेल होने के कुछ लाभ भी हैं। इसके साथ ही भविष्य की संभावनाओं और आगे बढाने की जानकारी भी इस कोर्स में दी जाती है। आप जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर हों और रिश्तों से लेकर पढाई तक किसी भी चीज में फेल हुए हों तो आपको यहा दाखिला मिल जाएगा।
आप को बस यहां पर आकर ये बताना होता है कि आप कहां फेल हुए हैं किसी रिलेशनशिप में, स्टडी में जाॅब में या और किसी मैदान में, इसके बाद काॅलेज आपको उससे उबरने के तरीके बताने के लिए अपने यहां प्रदेश दे देता है। इसके बाद फेलिंग वेल कोर्स के तहत आपको विशेष लेक्चर्स अटेंड करने होते हैं जहां आप सीखते हैं कि असफलता को कैसे हैंडल करें और उससे उबरें। यहां आप को फेलियर का सट्रिफिकेट भी दिया जाता है और मोटिवेट करके आगे बढ़ाने के रास्ते बताये जाते हैं। अपने इस अजीबो गरीब कोर्स और उसके विशेष सेशन के चलते इन दिनों ये काॅलेज चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात ये है कि इस काॅलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है।







