Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»सेहत

    जानिए क्यों नहीं करना चाहिए सर्दी में इनका सेवन! 

    ShagunBy ShagunJanuary 16, 2018 सेहत No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551

    सर्दी को सेहत बनाने वाला मौसम माना जाता है और ऐसे में लोग खानपान पर जोर देते हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि सर्दी में कुछ भी खाने से सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं होता है। इसी कारण लोग जमकर खाते-पीते हैं लेकिन ऐसा बिलकुल भी सही नहीं है। सर्दी में भी कुछ चीजों का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    कफ वाले न पीयें दूध

    दूध में वो सभी गुण पाए जाते हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होते हैं लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि सर्दी के मौसम में दूध का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, दूध की तासीर ठंडी होती है। जिस कारण दूध का सेवन शरीर में कफ बनाने का काम करता है। जिन लोगों को पहले से कफ कि शिकायत होती है उनमें दूध पीने से यह परेशानी ज्यादा हो जाती है। जिस कारण गले की तकलीफ बढ़कर सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

    कॉफी, चाय का अधिक सेवन ठीक नहीं

    कॉफी, चाय, हॉट चॉकलेट ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं। सर्दी के मौसम में लोग जमकर इन सभी चीजों का सेवन करते हैं क्योंकि यह चीजें सर्दी में गर्माहट का एहसास कराती हैं लेकिन बता दें कि, इन सभी चीजों में मौजूद फैट और कैफीन शरीर को डी- हाइड्रेट कर देता है जिस कारण हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

    रेड मीट

    रेड मीट और अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है लेकिन सर्दी के मौसम में ज्यादा प्रोटीन के सेवन से आपके गले में बलगम बन सकता है। मीट के बजाए आप मछली का सेवन कर सकते हैं हालांकि मछली में भी प्रोटीन होता है, लेकिन इसके सेवन से सेहत को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।

    बेमौसम के फल

    कभी भी बेमौसम के फल ना खाएं क्योंकि ताजा ना होने की वजह से ऐसे फल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

    अधिक मीठा न खायें

    ज्यादा मीठा खाने से प्रतिरोधी शक्ति कम हो जाती है। एक अध्ययन के मुताबिक, ज्यादा मीठा खाने वाले लोगों में बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों से मुकाबले की क्षमता क्षमता कम हो जाती है।

    पानी पीयें अल्कोहल नहीं

    सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग पानी कम पीते हैं जिस वजह से शरीर डी- हाइड्रेट हो जाता है। सर्दी में अक्सर लोग खुद को गर्म रखने के लिए अल्कोहल का सेवन जमकर करते हैं। लेकिन इसका सेवन शरीर को काफी ज्यादा डी- हाइड्रेट कर देता है, जो आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है.

    Shagun

    Keep Reading

    Energy imbalance in the body during summer: Don't ignore fatigue, it's your body's SOS signal!

    गर्मियों में शरीर की ऊर्जा का असंतुलन: थकान को नजरअंदाज न करें, ये शरीर का SOS सिग्नल है!

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    घुटने बोलते हैं, लड़खड़ाता हूँ, लेकिन मजे में हूँ

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    जंग : इंसानियत की कब्रगाह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading