Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    एयर इंडिया को बेचने की तैयारी, साल के अंत तक पूरी हो जाएगी प्रक्रिया

    ShagunBy ShagunJanuary 16, 2018Updated:January 16, 2018 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576

    नई दिल्ली, 16 जनवरी। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया में एफडीआई को मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने एयर इंडिया को बेचना की योजना तैयार कर ली है। प्रस्तावित मसौदे के तहत कंपनी को 4 भागों में बांटा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,एयर इंडिया को कोर एयरलाइन बिजनेस,रीजनल आर्म, ग्राउंड हैंडलिंग और इंजीनियरिंग ऑपरेशन में बांटा जाएगा।

    बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया इस साल अंत तक पूरी कर ली जाएगी। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि एयर इंडिया और इसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस को एक कंपनी के रूप में बेचा जाएगा। इस महीने एयर इंडिया को लेकर एक और बड़ा फैसला किया गया है। पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एयर इंडिया में 49 प्रतिशत तक एफडीआई की अनुमति देना का निर्णय किया गया। जिससे विदेशी विमानन कंपनियों के एयर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि एयर इंडिया पर मालिकाना नियंत्रण किसी भारतीय का ही रहेगा।

    वहीं 15 जनवरी को संसद की एक समिति की इस संबंध में एक बैठक हुई, जो काफी हंगामेदार रही। बैठक में कुछ सदस्यों ने एयर इंडिया के विनिवेश का विरोध करने वाली मसौदा रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की जिस पर विपक्ष के कुछ सदस्य विरोध जताते हुए बैठक से बाहर चले गए। समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट में कहा था कि एयर इंडिया में हिस्सेदारी को बेचने का सही समय नहीं है और एयरलाइन को फिर से खड़ा होने के लिए कम से कम पांच साल दिए जाने चाहिए।

    31 सदस्यीय समिति के 16 सदस्यों ने मसौदा रिपोर्ट को अपनाने पर लिखित में अपना विरोध दर्ज कराया था। इनमें से अधिकतर सदस्य सत्ताधारी बीजेपी के हैं जो एयर इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी बेचने के पक्ष में हैं। दरअसल,नौ दशक पहले शुरू हुई एयर इंडिया की आर्थिक स्तिथि पिछले दस सालों में काफी बिगड़ी है। एयरलाइंस का घाटा लगातार बढ़ रहा है। जिसके बाद सरकार ने एयर इंडिया में एफडीआई का फैसला किया है। मार्च 2017 के अंत में एयर इंडिया का कुल कर्ज 48,877 करोड़ रुपये था, जिसमें से 17,360 करोड़ रुपये विमान ऋण था और 31,517 करोड़ रुपये पूंजीगत ऋण था।

    #Air India
    Shagun

    Keep Reading

    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    Ananya Panday’s Double Role for Limca

    लिम्का के लिए अनन्या करेंगी डबल रोल

    CoreStack's Major Move: Raj Kunnath Becomes BetterCloud's New President

    CoreStack का बड़ा कदम: BetterCloud के नए प्रेसिडेंट बने राज कुन्नथ

    Cloud, SaaS और AI गवर्नेंस को रफ्तार देने के लिए CoreStack का बड़ा कदम; राज कुन्नथ को बनाया BetterCloud का नया प्रेसिडेंट

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026
    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    April 16, 2026
    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    April 16, 2026
    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading