Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 1-0 से चौंकाते हुए यूपी इलेवन सेमीफाइनल में

    By January 26, 2018Updated:January 26, 2018 खेल No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 703

    इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट 

    जम्मू-कश्मीर पर 6-1 की जीत से सीएजी भी अंतिम चार में 


    लखनऊ,26 जनवरी। युवा व तेजतर्रार खिलाड़ियों से सजी यूपी इलेवन की टीम ने ‘सुपर स्पोर्ट्स कप’ दसवीं इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में कोलकाता की नामी टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग को पेनाल्टी के सहारे किए एकमात्र गोल के सहारे चौंकाते हुए 1-0 से जीत दर्ज करते हुए सेमीपफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।

    सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी (एसएसएस) के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे चार लाख रूपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट में तीसरे दिन गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हुए मैचों में चौथे क्वार्टर फाइनल में सीएजी, नई दिल्ली की टीम ने 2016 की चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 6-1 से मात देते हुए अंतिम चार में जगह बना ली।

    टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में यूपी इलेवन के खिलाड़ियों ने शुरूआत से ही आक्रामकता दिखाई और प्रतिद्वंद्वी मोहम्मडन स्पोर्टिंग को संभल कर खेलने पर मजबूर कर दिया। हालांकि मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने भी तेजी दिखाई लेकिन दोनों ही टीमों के डिफेंस के आला दर्जे के प्रदर्शन के चलते मैदानी गोल नहीं हो सका। यूपी इलेवन की जीत में प्रतीक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं जिन्होंने 37वें मिनट में मिली पेनाल्टी पर गोल दागते हुए टीम को मैच में निर्णायक बढ़त दिला दी। यह पेनाल्टी मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाड़ी द्वारा पेनाल्टी एरिया में गेंद को हाथ से रोके जाने के चलते यूपी इलेवन को मिली थी। इस गोल के सहारे यूपी इलेवन ने पहले हॉफ में 1-0 से बढ़त बना ली।

    दूसरे हॉफ में मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने वापसी की उम्मीद में ताबड़तोड़ हमले किए लेकिन खिलाड़ियों में तालमेल की कमी भारी पड़ी। इस दौरान टीम के कई तेजतर्रार शॉटों का यूपी इलेवन के गोलकीपर सतीश कुमार ने शानदार बचाव किया तो मांहम्मडन स्पोर्टिग के स्ट्राइकरों द्वारा प्रतिद्वंद्वी के गोलपोस्ट पर खेले गए कई शॉट यूपी इलेवन के गोलपोस्ट के पास से निकल गए। वहींयूपी इलेवन के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया लेकिन उनकी ओर से दूसरा गोल नहीं हो सका। अंत में यूपी इलेवन ने 1-0 से मैच जीतते सेमीफाइनल में जगह बना ली।

    यूपी की इस जीत में एक खास बात यह रही कि यूपी की टीम में अधिकांश खिलाड़ी यूपी की उस अंडर-19 जूनियर टीम के सदस्य थे जिसने होशियारपुर (पंजाब) में गत दिसम्बर माह में हुई अंडर-19 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था जो इस वर्ग में यूपी का 52 साल बाद जीता गया स्वर्ण पदक है। इस मैच के मैन ऑफ द मैच यूपी इलेवन के शनि प्रकाश चुने गए।

    टूर्नामेंट के चौथे व अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में सीएजी नई दिल्ली, ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 6-1 से मात दी। इस मैच में सीएजी  से शाहनवाज बशीर ने उम्दा फुटवर्क का प्रदर्शन किया और टीम की झोली में जीत डाल दी। सीएजी से पहला गोल निखिल पाराशर ने खेल के 12वें मिनट में किया। इसके बाद शाहनवाज बशीर ने तेजी दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को भेदा और 14वें व 17वें मिनट में ताबड़तोड़ दो गोल दागते हुए टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। सीएजी के लिए चौथा गोल 33वें मिनट में मुमताज अख्तर ने किया। इसके तीन मिनट बाद ही जम्मू-कश्मीर से आसिफ मलिक ने 36वें मिनट में एक शानदार मूव बनाते हुए गोल कर दिया। पहले हॉपफ में सीएजी 4-1 से आगे रही। दूसरे हॉफ में सीएजी से जैक्सन दास ने खेल के 48वें व 60वें मिनट में गोल किए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सीएजी के शाहनवाज बशीर चुने गए।

    राबर्टो कार्लोस के साथ खेल चुके है अखिलेश यादव

    टूर्नामेंट में तीसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फुटबॉल पर किक मारकर किया।  इस दौरान अखिलेश यादव का फुटबॉल प्रेम एक बार फिर सामने आया। एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी रहे अखिलेश यादव ने इस दौरान यह बताया कि अपने खेल के दिनों में उन्होंने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर राबर्टो कार्लोस के साथ खेला है तथा कोई और ऐसा नहीं होगा जिसने ऐसे महान खिलाड़ी के साथ मैदान साझा किया हो।


    उन्होंने कहा कि फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है जो दम और टीम वर्क का खेल है जिसमें अच्छे संचालन और ताल-मेल की जरूरत होती है तथा जो अच्छा खेलता है, वहीं जीतता है। एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी रहे अखिलेश यादव ने इस दौरान चुटीले अंदाज में कहा कि मेरे साथ इस खेल की एक पुरानी निशानी है तथा खेल की वजह से मेरी नाक इधर-उधर है तथा जिनकी नाक ऐसी होती है वहीं ऊंचाईयों को छूते है। यह हमारा प्रिय खेल है लेकिन साथ में गरीब नौजवान और गांव के युवाओं का खेल है तथा इस खेल को बढ़ावा व लोकप्रियता बढ़ाने के लिए लगातार काम करने की जरूरत है। उन्होंनेे इस दौरान यह भी कहा कि जो खेलते है वह पिफट रहते है तथायदि लोगों को स्वस्थ रहना है तो एक खेल को अपनाना होगा। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि जिस तरह फुटबॉल का क्रेज बढ़ रहा है मुझे उम्मीद है कि आने वाला समय क्रिकेट का नहीं फुटबॉल का होगा।

    उन्होंने कहा कि हमने अपनी सरकार में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए है तथा अगली बार हम अपने घोषणापत्र में खिलाड़ियों के हित के लिए कई योजनाएं शामिल करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दूरदर्शन के एडीजी पीपी शुक्ला, समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह, दैनिक जागरण के यूपी हेड आशुतोष शुक्ला, टाइम्स ऑपफ इंडिया के स्थानीय संपादक राजा बोस, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी, सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी के सीईओ धीरेन्द्र सिंह चौहान, अध्यक्ष प्रभजोत सिंह नंदा व अन्य भी मौजूद थे।
    कल के मैचों के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान शाम चार बजे मौजूद रहेंगे।

    कल के मैचः

    पहला सेमीफाइनलः सनराइज एफसी बनाम उत्तराखंड फुटबॉल क्लब (दोपहर 12:00 बजे)
    दूसरा सेमीफाइनलः सीएजी बनाम यूपी इलेवन (दोपहर 2:30 बजे)

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading