संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ विषय पर हुयी संगोष्ठी
लखनऊ,27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बीबीएयू लखनऊ में बहुजन छात्र संगठन आंबेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) ने कल दोपहर 2 बजे विवि के अशोका छात्रावास के प्रांगण में ‘संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ’ विषय पर एक संगोष्ठी एंव कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे कार्यकम की मुख्य अथिति साध्वी सावित्रीबाई फुले, सांसद, बहराइच, एवं वक्ता के रूप में डॉ वी एम रवि कुमार (इतिहास, बीबीएयू), डॉ राम विलास (कानपुर विश्वविद्यालय), डॉ एन के मोरे (पर्यावरण विभाग, बीबीएयू), के डी गौतम (समाजसेवी, प्रतापगढ़), किरण बौद्ध (शिक्षिका), श्रेयात बौद्ध, संतोष कुमार एंव अन्य वक्तागण थे।
कार्यकम के इस शुभ अवसर पर संबिधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए मुख्यथिति सांसद और शिक्षको ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण व पुष्प अर्पित किए और झंडा फहराया।
संविधान बचा रहेगा, तभी बहुजन समाज बचा रहेगा:फुले
सांसद साध्वी सावित्रीबाई फुले ने अपने ओजस्वी भांषण में कहा कि संविधान बचा रहेगा, तभी बहुजन समाज बचा रहेगा। अन्यथा आने वाला वक्त बहुत ही कठिनाइयो भरा होगा। अब समय आ गया है कि दलित/पिछड़ा वर्ग एक-दूसरे से मिलकर ताकत बने। उन्होंने कहा कि आरक्षण बचाने की लड़ाई बीबीएयू से प्रारम्भ हो चुकी है जिसके अंतर्गत दलित/पिक्षड़े शिक्षक/कर्मचारी एंव छात्रो पर निरंतर अत्याचार,शोषण होता है। जिसकी आवाज सड़क से लेकर संसद तक पहुंचाई। मैं आजीवन सामाजिक परिवर्तन हेतु तथा संविधान प्रद्दत अधिकारों दलितों/पिक्षणो को हक़ दिलाने हेतु संघर्ष करती रहूंगी।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन मैत्रये कर रहे थे। कार्यक्रम के संयोजक बसन्त कुमार कनौजिया, शिवम् आदित्य, जयसिंह, सुधाकर पुष्कर एंव अन्य सैकड़ो बहुजन सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।









