Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    उत्तराखंड फुटबॉल क्लब की सीएजी से होगी खिताबी भिड़ंत

    By January 27, 2018 खेल No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 668

    इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट, यूपी की टीमों का सफर सेमीफाइनल में थमा


    लखनऊ, 27 जनवरी। उत्तराखंड फुटबॉल क्लब (यूकेएपफसी)8 नई दिल्ली की तेजतर्रार टीम ने ‘सुपर स्पोर्ट्स कप’ दसवीं इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में स्थानीय टीम  सनराइज एफसी का सफर थामते हुए 4-2 से जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली।
    सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी (एसएसएस) के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे चार लाख रूपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट में चौथे दिन दूसरे सेमीफाइनल में सीएजी ने एक दिन पहले मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराने वाली जाएंट किलर यूपी इलेवन का सफर थामते हुए 4-0 से मैच जीतते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।

    पहला सेमीफाइनलः उत्तराखंड एफसी ने सनराइज को 4-2 से दी मात

    टूर्नामेंट में आज पहले सेमीफाइनल में यूकेएफसी ने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल के हर मामले में अपने को बेहतर साबित करते हुए पूरे समय मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा। पहले हॉफ में सनराइज एफसी ने कई प्रयास किए लेकिन उत्तराखंड की रक्षा पंक्ति को भेदने में उन्हें सफलता नहीं मिली। हालांकि शुरूआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई लेकिन क्वार्टर फाइनल में ओएनजीसी की नामी टीम को बाहर का रास्ता दिखाने वाले सनराइज के खिलाड़ियों को आज लचर डिफेंस का खामियाजा भुगतना पड़ा। उत्तराखंड से पहला गोल आशीष ने 18वें मिनट सनराइज के गोलकीपर को छकाकर दागा। इसके तीन मिनट बाद ही उत्तराखंड के लिए दूसरा गोल अनस ने 21वें मिनट में किया। इन क्षणों में उत्तराखंड  के स्ट्राइकरों के हमलोें के आगे सनराइज के डिफेंडर बेबस नजर आए। हालांकि दो गोल से पिछड़ने के बाद सनराइज ने वापसी की उम्मीद में लगातार मूव बनाए और इसका फायदा उन्हें तब मिला जब सनराइज से विनोद ने मिडफील्ड से मिले पास पर 32वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। दूसरी ओर उत्तराखंड से अरमान ने 40वें मिनट में गोल दागा जिससे उत्तराखंड ने पहले हॉफ में 3-1 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों में कड़ी टक्कर हुई लेकिन सनराइज के डिफेंस को भेदते हुए उत्तराखंड से गोलू ने 55वें मिनट में गोल दागा। जवाब में सनराइज से विनोद ने आक्रामकता दिखाई और 73वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 4-2 कर दिया लेकिन टीम की हार को वह टाल न सके। इसके बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। अंत में उत्तराखंड एफसी ने 4-2 से मैच जीतते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच उत्तराखंड के धीरज चुने गए।

    दूसरा सेमीफाइनलः सीएजी ने यूपी इलेवन को 4-0 से हराया

    टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सीएजी ने यूपी इलेवन को 4-0 से मात दी। इस मैच में यूपी इलेवन के खिलाड़ी सीएजी के सामने बेबस नजर आए। हालांकि पहले हॉफ में यूपी इलेवन ने कड़ी टक्कर दी और सीएजी की टीम ने 44वें मिनट में जैक्सन दास द्वारा किए गोल से पहले हॉफ में 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में यूपी इलेवन का प्रतिरोध कमजोर पड़ गया और सीएजी से मिथुन ने 62वें, प्रवींद्र राणा ने 66वेें व शाहनवाज बशीर ने 85 वें मिनट में गोल दागे जिससे टीम ने जीत दर्ज करते हुए खिताबी होड़ में प्रवेश कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सीएजी के जैक्सन दास चुने गए।

     स्कूल कॉलेजों में खेलों को देंगे बढ़ावाः चेतन चौहान

    टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान ने फुटबॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। इस दौरान उम्दा इंटरनेशनल क्रिकेटर रहे श्री चेतन चौहान का फुटबॉल प्रेम भी दिखा। उन्होंने बताया कि फुटबॉल किंग्स ऑफ द गेम्स है तथा ऐसा कोई देश नहीं जहां फुटबॉल न खेला जाता हो। स्कूल के दिनों में मैने भी खूब फुटबॉल खेली है और मैं वर्ल्ड कप और अन्य बड़े मैच लगातार देखता हूं। इस दौरान खेल मंत्री ने प्रदेश के स्कूल में खेल मैदानों की कमी की ओर ध्यान इंगित करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेजों में खेल को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने योजना बनाई है कि यदि स्कूल कॉलेज इच्छुक हो तो हमारे स्टेडियमों का उपयोग आकर करे और और अपनी खेल प्रतिभाओं को निखारें। इसमें सरकार हर तरह से सहयोग देगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फुटबॉल को बढ़ावा दे रही है और पिछले साल फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप देश में हुआ और प्रदेश सरकार भी इस खेल को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि अगले दो साल के अंदर दस लाख फुटबॉलर होने चाहिए जिसके लिए काम हो रहा है। हमारी सरकार में खेल कोटे से नौकरी और खिलाड़ियों को पंेशन दी जा रही है तथा ओलंपिक के पदक विजेताओ को केंद्र सरकार के द्वारा दी जा रही पुरस्कार राशि के बराबर हम भी पुरस्कार दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट के शानदार आयोजन और फुटबॉल के प्रमोशन के लिए कार्य करने के लिए सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी को बधाई दी और कहा कि सोसायटी से प्रेरणा लेकर खेलों को बढ़ावा देने के लिए और लोगों को भी आगे आना चाहिए।

    आज के पहले सेमीफाइनल की शुरूआत मुख्य अतिथि टाइम्स ऑफ इंडिया के डिप्टी रेजीडेंट एडिटर प्रवीण कुमार ने की।
    आज अन्य गणमान्य लोगों में खेल निदेशक डा.आरपी सिंह, इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र ध्यानचंद्र, सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी के सीईओ धीरेन्द्र सिंह चौहान, अध्यक्ष प्रभुजोत सिंह नंदा व अन्य भी मौजूद थे।

    कल के मैचः

    फाइनलः उत्तराखंड फुटबॉल क्लब बनाम सीएजी (दोपहर 2ः00 बजे)

    पहले ही मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग का नहीं खुला खाता

    टूर्नामेंट में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के शुभ अवसर पर खेले गए क्वार्टर फाइनल में यूपी इलेवन की युवा टीम ने कोलकाता की नामी टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग को पेनाल्टी के सहारे किए एकमात्र गोल के सहारे चौंकाते हुए 1-0 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल में सीएजी ने जम्मू-कश्मीर को 6-1 से मात दी।
     क्वार्टर फाइनल में यूपी इलेवन के खिलाड़ियों की आक्रामकता ने उत्तर प्रदेश में पहली बार खेल रही प्रतिद्वंद्वी मोहम्मडन स्पोर्टिंग को संभल कर खेलने पर मजबूर कर दिया। हालांकि दोनों टीमों के उम्दा डिफेंस के चलते मैदानी गोल नहीं हो सका। यूपी इलेवन से प्रतीक शर्मा ने 37वें मिनट में मिली पेनाल्टी पर गोल दागा। यह पेनाल्टी मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाड़ी द्वारा पेनाल्टी एरिया में गेंद को हाथ से रोके जाने के चलते यूपी इलेवन को मिली थी। दूसरे हॉफ में मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों पर तालमेल की कमी भारी पड़ी। वहीं  मोहम्मडन स्पोर्टिग के स्ट्राइकरों द्वारा खेले गए कई शॉट यूपी इलेवन के गोलपोस्ट के पास से निकल गए।

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading