लखनऊ, 01 फरवरी। ग्रास रूट लेवल पर टेनिस को प्रमोट करने के लिए प्रथम मेट्रो जोन यूपी प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत दो फरवरी से अवध स्कूलए गोमतीनगर स्थित प्रोफेशनल टेनिस अकादमी के टेनिस कोर्ट पर शुरू होगी।
टेनिस प्लेयर एसोसिएशन ऑफ लखनऊ और प्रोफेशनल टेनिस अकादमी के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन सचिव कमलेश शुक्ला ने बताया कि टूर्नामेंट में बालक व बालिका के अंडर-12, अंडर-14, व अंडर-18 आयु वर्ग, पुरुष सिंगल्स, डबल्स व सीनियर डबल्स (35 साल से ज्यादा, 45 साल से ज्यादा )के गु्रप में 250 खिलाड़ी खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। कुल एक लाख 25 हजार रुपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट का उद्ïघाटन प्रमुख सचिव (खेल)सैयद इफ्तखाररूद्दीन सुबह 10:30 बजे करेंगे।
मुख्य अतिथि इस दौरान अकादमी में लगी देश की पहली ऑस्ट्रेलियाई स्पिन फायर मशीन का लोकार्पण करेंगे। यह मशीन किसी भी स्तर के टेनिस खिलाड़ी द्वारा प्रयोग की जा सकती है। इस मशीन की उच्चतम गति 140 किमी. प्रति घंटा है जिससे खिलाड़ी की सर्विस में आश्चर्यजनक सुधार किया जा सकता है।







