लखनऊ, 06 फरवरी। लखनऊ में स्कूली शतरंज खिलाड़ियों के लिए जिला स्तर शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन आगामी 09 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा। लखनऊ जिला अंतर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में ट्राफी के साथ 60,000 की प्राइजमनी भी रखी गयी है।इस लखनऊ जिला अंतर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन डोजर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड व लखनऊ डिस्ट्रिक्ट शतरंज अकादमी के सयुक्त रूप मेंं होगा।
यह टूर्नामेंट कैपिटल सेण्टर निकट झलकारी बाई अस्पताल, हज़रतगंज में इसका आयोजन किया जायेगा जिसके लिए प्रतिभागी अपनी किस्मत आजमाएंगे।यह टूर्नामेंट बालक व बालिका के तीन आयु वर्गोें में आयोजित होगी। ये चैंपियनशिप अंडर.11 अंडर.15 और अंडर.19 के लिए आयोजित की जाएगी।ताकि हर उम्र के छात्रों को इसमें प्रतिभाग का मौका मिल सके। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक छात्र छात्राएं कैपिटल सेण्टर, हज़रतगंज या 9628838779 से संपर्क कर सकते हैं। टूर्नामेंट के लिए प्रविष्टि देने की अंतिम तिथि 08 फरवरी है।







