Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    आखिर पकिस्तान को कब दिया जायेगा जवाब?

    By February 9, 2018Updated:February 9, 2018 Hot issue No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 515

    मृत्युंजय दीक्षित

    भारत सरकार व सेना केवल एक बार की गयी सर्जिकल स्ट्राइक पर गर्व कर रही है और करना भी चाहिये लेकिन उसके बाद भी धोखेबाज पाकिस्तान न सुधरा है और न ही सुधरने वाला है। अब पूरा देश केवल एक ही बयान सुनता- सुनता पक गया है कि हमारी सेना बड़ी बहादुर है और वह पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। यह बात सही है कि भारी असमाजिक राजनैतिक दबाव के बावजूद जिस प्रकार से भारतीय सेना ने कश्मीर घाटी मेें आपरेशन आल आउट चलाया और सीमा पर पूरी मुस्तैदी के साथ पाक की नापाक फायरिंग का जवाब दे रही है उसी दबाव को तोड़ने के लिए पाकिस्तानी सेना अब चीन में बने छोटे मिसाइलों से भारतीय सेना के जवानों को निशाना साधकर हमला कर रहे हैं।

    सर्जिकल स्ट्राइक से आहत पाकिस्तानी सेना अब आतंकियों की मदद करने के लिए और अधिक खूंखार होती जा रही है। पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है और यहां तक कि अब उसने तो रिहायशी इलाकों में भी फायरिंग करके सीमा पर युद्ध का वातावरण लगभग बना ही दिया है। सीमा पर के गांवों में दहशत का जबर्दस्त आम पसरा हुआ है तथा देशभक्त ग्रामीण जनता रात- रात जागकर सीमाप्रहरियों की सहायता भी कर रही है। आज हालात यह हो गये हैं कि सीमापवर्ती गांवोे के 84 स्कूल बंद हो गये हैं। गावों में किसानों की खेती आदि पर भी ग्रहण लगा हुआ है।

    जम्मू कश्मीर में पुंछ- राजौरी सीमा पर कैप्टन कपिल कुंडू सहित चार जांबाज बहादुर जवानों की शहादत के बाद निश्चय ही पूरे देश मेे एक बार फिर भारी आक्रोश और निराशा व्याप्त है कि आखिर कब तक हमारे जवान शहीद होते रहेंगे। अभी कुछ समस पूर्व थलसेना प्रमुख ने सेना दिवस के अवसर पर एक बड़ा ही जोशीला बयान देशवासियों के लिए दिया था वह अब धरातल पर उतरने का समय आ गया है। भारत सरकार व सेना के लिए अब यही उपयुक्त समय है कि जब सीमा पार करने के लिए भारी संख्या में आतेकी मौजूद हैं तथा उनकोे भारतीय सीमा में घुसाने के लिए जबर्दस्त तरीके से पाक सेना की फायरिंग की जा रही है तो अब सीमा पार जाकर ही सारा हिसाब चुकता कर लेना चाहिये। यदि केेंद्र की बीजेपी सरकार ने जरा सा भी हीला हवाला की तो देश की जनता का आक्रोश उस पर ही फूट पड़ सकता है।

    केंद्र में भाजपा सरकार को इसलिए बहुमत दिया गया था कि मोदी जी के पीएम बनने के बाद कम से कम सीमा पार फायरिंग और आतंकवाद पर कडत्रे कदम उठाये जायेेगे। लेकिन अभी फिलहाल यह सब कुछ बहुत ही धीमे स्तर पर चल रहा है। हालांकि यह बात भी सही है कि पीएम मोदी अपनी कूटनीति के चलते आतंकवाद के मुददे पर पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त कर चुके है लेकिन अब इन सब कूटनीतिक बातों ओर केवल यह कहना कि पाकिस्तान अपने यहां पर पल रहे आतंकवादियो व उनके संगठनों पर कार्यवही करे तो यह कभी नहीं हुआ है और न ही होगा। पाकिस्तान किसी भी कीमत पर अपने यहां पल रहे आतंकी संगठनो के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेगा, नहीं करेगा।

    यह बात मोदी सरकार को माननी ही पड़ेगी कि वर्ष 2015 में पाकिस्तान ने 152 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया उसके बाद 2016 में 228 बार और 2017 में सबसे अधिक 860 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। जबकि 2018 की जनवरी से लेकर अब तक वह 240 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। इसी प्रकार 2015 मेें हमारे 41 जवान शहीद हुए और 2016 में 88 जबकि 36 दिन में 12 जवान शहीद हो चुके है और अभी तक बहु बड़ी कार्यवाही नहीं की गयी है। वहीं केवल 2017 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 138 जवानों को ढेर किया। जबकि 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना ने एक और अप्रतिम शौर्य दिखाते हुए सात पाकिस्तानी सैनिको को मार कर एक छोटा सा बदला ले लिया । लेकिन अब समय आ गया है कि सीमा के अंदर पूरी तरह से घुसकर इस मामले को समाप्त किया जाये। यही देशहित में होगा। इन छोटी बातों से केवल तनाव ही रहता है।


    जवानों की शहादत का बदला:

    राजनैतिक बहसों को ही बल मिलता है और कार्यवाही न होने से देश की सेना के बाकी जवानों और उनके परिवार के सदस्यों का भी मनाबेल बढ़ता है। साथ ही कार्यवाही न होने पर सत्ताधारी दल की साख भी वैसी हो सकती हे जैसे कि पिछली सरकारों की थी। अब पीएम मोदी को बहुमत प्राप्त है। पूरा देश व मीडिया सब कुछ उनके साथ है। उनका अपना राष्ट्रपति भी है फिर अब डर और संशय किस चीज का। जिस तरह से पीएम मोदी ने एक झटके मेें नोटबंदी का साहस दिखाया और जीएसटी लागू करके दिखाया अब यही समय है कि वह तत्काल पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्यवाही शुरू करवायें। वह जितना अधिक देर करेंगे उतना ही विरोधियों को उनका मजाक बनाने का अवसर भी मिलेगा। पीएम मोदी का इस बात को लेकर मजाक बनाया भी जाने लगा है। ओछी व विकृत मानसिकता वाली बयानबाजियां इस प्रकरण पर पीएम मोदी के खिलाफ हो रही है। लेकिन देश की घैर्यवान जनता को पूरा भरोसा है कि आज नहीं तो कल पाकिस्तान व उसके यहां पल रहे आतंकियो के खिलाफ ऐसी कार्यवाही होगी कि पूरा इतिहास व भूगोल बदल जायेगा। यह देश भारतीय सेना के जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए मचल रहा है वहीं कुछ लोग अपनी राजनैतिक रोटियां भी सेंक रहे है। बस सबसे बड़ी बात यह है कि बहुत अधिक विलम्ब नहीं होना चाहिए नहीे तो फिर देश के जनमानस का आक्रोश नियंत्रित करना कठिन हो जायेगा। हमारे सैनिक सीमा पर शहीद होन के लिए नहीं गये है और नहीं हमारी मिसाइले केवल राजपथ के लिए बनी है।
    यदि सरकार को अलगावावादियों व फारूख अब्दुल्ला जैसे लोगों का डर है कि उनको भी नियंत्रित करने की क्षमता देश के कानून व संविधान में निहित है। सभी पर एक साथ कार्यवाही होनी चाहिये।

    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

    Keep Reading

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    November 15, 2026
    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    November 15, 2026
    Aliens have arrived on Earth; this is the real reason why flights are being grounded: Stephen King

    धरती पर एलियंस आ गए हैं, उड़ानों के रोके जाने का असली कारण यही है : स्टीफन किंग

    November 15, 2026
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading