लखनऊ, 14 फरवरी। लखनऊ किड्स वर्ल्ड स्कूल कसाईबाड़ा मे हर साल की तरह इस साल भी क्लास VIII के बच्चों का अलविदाई प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। जिसके चीफ़ गेस्ट I.P.S सय्यद वसीम अहमद थे। इस प्रोग्राम का आयोजन स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद कलीम ने किया।
प्रोग्राम की शुरुआत कामिल व अदनान की तिलावते क़ुरान पाक से हुई, उसके बाद अशरा, जैनब, अलीमा ने हम्द पेश की। बच्चों ने तक़रीर की और अपनी सलाहियत का मुज़ाहेरा पेश किया, मुख्तालिफ़ गेम्स भी हुए जिसमे बच्चों को इनामात से नवाज़ा गया। इन बच्चों मे क्लास VIII के छात्र मोहम्मद मेराज को मिस्टर किड्स वर्ल्ड और छात्रा आलिमा को मिस किड्स वर्ल्ड चुना गया।

प्रोग्राम के आख़िर मे स्कूल के मैनेजर अमीर खालिद खान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की, उन्होने कहा जो बच्चा हमारे स्कूल से पास होकर जाएगा, उसकी माली हालत कमज़ोर होने पर उसके पढ़ने की सुविधा स्कूल देता रहेगा। इस प्रोग्राम मे शहर के मोअज़्जिज़ हज़रात ने शिरकत की।







