Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    बॉलीवुड में सीक्वल फ़िल्मों का दौर 

    ShagunBy ShagunFebruary 23, 2018Updated:February 23, 2018 फिल्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 718

    देओल परिवार की कॉमेडी फ़िल्म ‘यमला पगला दीवाना’ की तीसरी कड़ी भी आने वाली है  इसके साथ ही टाइगर ज़िंदा है से बॉक्स ऑफ़िस पर छाने वाले सलमान ख़ान इस साल मशहूर फ्रेंचाइजी ‘रेस’ की तीसरी कड़ी में नज़र आएंगे 

    मुंबई, 23 फरवरी। बॉलीवुड में इस समय सीक्वल फ़िल्मों का दौर शुरु हो गया है। कुछ फ़िल्में ऐसी हैं, जिनमें मुख्य किरदार वही रहते हैं, मगर हर बार कहानी बदल जाती है। वहीं कुछ ऐसी फ़िल्में हैं, जिनमें पुराने किरदारों के साथ पुरानी कहानी को ही आगे बढ़ाया जाता है। 2017 में कई सीक्वल्स आये और 2018 में भी आने वाले हैं। 2016 की फ़िल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ का सीक्वल ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ भी इसी साल रिलीज़ होने वाला है। मुदस्सर अज़ीज़ निर्देशित फ़िल्म में डायना ने मुख्य भूमिका निभायी थी। मगर इस बार सोनाक्षी सिन्हा उनकी जगह आई है। फ़िल्म में अली फ़ज़ल और जिम्मी शेरगिल भी रहेंगे। सोनाक्षी ने फ़िल्म का टीज़र साझा करते हुए लिखा- नई हैप्पी से मिलने के लिए तैयार हो जाइए- 24 अगस्त को।

    2017 में एक था टाइगर के सीक्वल टाइगर ज़िंदा है से बॉक्स ऑफ़िस पर छाने वाले सलमान ख़ान इस साल मशहूर फ्रेंचाइजी ‘रेस’ की तीसरी कड़ी में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका सैफ़ अली ख़ान निभाते रहे हैं, मगर इस बार सलमान ने उन्हें बदल दिया है। सलमान के साथ बॉबी देओल, जैकलीन फ़र्नांडिस, डेज़ी शाह, अनिल कपूर और साक़िब सलीम मुख्य किरदारों में दिखने वाले हैं।

    देओल परिवार की कॉमेडी फ़िल्म ‘यमला पगला दीवाना’ की तीसरी कड़ी भी आने वाली है। फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। तीसरे भाग को यमला पगला दीवाना टाइटल से ही रिलीज़ किया जाएगा। इसमें धर्मेंद्र, बॉबी और सनी एक बार फिर कॉमेडी करते दिखेंगे। टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्म ‘बाग़ी 2’ इस लिस्ट में शामिल है, जिसे अहमद ख़ान डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘बाग़ी 2’ में टाइगर के साथ दिशा पटनी मुख्य भूमिका में हैं। बाग़ी2 मार्च में रिलीज़ हो रही है, मगर इसके पार्ट 3 की घोषणा भी हाल ही में होगी।

    Image result for yamla pagla deewana
    भूमि’ के बाद संजय दत्त तिग्मांशु धूलिया की फ़िल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ के तीसरे पार्ट में दिखने वाले हैं। ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ में संजय दत्त गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग बीकानेर में हुई है। फ़िल्म में संजय के साथ जिमी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह और माही गिल मुख्य किरदारों में दिखने वाले हैं।

    हेट स्टोरी का चौथा भाग इस साल रिलीज़ होने वाला है। इस फ़िल्म में इस बार उर्वशी रौतेला मुख्य किरदार निभाएंगी। पंजाबी अभिनेत्री इहाना ढिल्लों इस फ़िल्म से डेब्यू कर रही हैं, वहीं टीवी एक्टर करण वाही मेल लीड रोल निभा रहे हैं। हिट कॉमेडी फ़्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की चौथी किस्त भी आने के लिए तैयार है। ख़ास बात ये है कि ‘हाउसफुल 4’ को साजिद ख़ान डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पहली और दूसरी फ़्रेंचाइजी डायरेक्ट की थी। चौथे पार्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जगह पक्की है। रितेश ने इसका खुलासा ट्विटर के ज़रिए किया था।

    करण जौहर की फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। फ़िल्म में इस बार टाइगर श्रॉफ़ मुख्य भूमिका में होंगे। फ़ीमेल लीड में अभी कोई नाम तय नहीं है। चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय के अभिनेत्री के तौर पर आने की संभावना है।

    वहीं धमाल सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म ‘टोटल धमाल’ भी इस साल रिलीज़ हो रही है। इंद्र कुमार निर्देशित फ़िल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में दिखने वाले हैं। इनके अलावा फ़िल्म की स्टेपल कास्ट रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफ़री और आशीष चौधरी अपने पुराने किरदारों में नज़र आएंगे। 2018 का पहला सीक्वल जनवरी में रिलीज़ हुई विक्रम भट्ट की हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म ‘1921’ है, जो ‘1920’ फ्रेंचाइजी की अगली फ़िल्म है। 1921 में ज़रीन ख़ान और करण कुंद्रा मुख्य भूमिकाओं में थे।

     

    Shagun

    Keep Reading

    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    August 6, 2026
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026
    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    August 5, 2026
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    August 5, 2026
    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading