Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    श्रीश्री रविशंकर ने दिया शांति, प्रेम व सौहार्द का संदेश

    By February 28, 2018Updated:February 28, 2018 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595

    अनुग्रह उत्सव में हजारों ने लिया दहेजमुक्त भारत का संकल्प

    लखनऊ, 28 फरवरी। अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के सानिध्य में यहां स्मृति उपवन, आशियाना में हुए अनुग्रह उत्सव महासत्संग में हजारों लोगों ने जहां दहेजमुक्त भारत का संकल्प लिया वहीं दिव्य आध्यात्मिक माहौल में भक्तिरस का भी आनन्द लिया। समाज के सभी वर्गों को शांति, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाली वाराणसी से प्रारम्भ हुई तीन दिवसीय ओम अनुग्रह रेलयात्रा महासत्संग के साथ समाप्त हो गई।
    आर्ट ऑफ लिविंग के इस आयोजन में श्रीश्री रविशंकर ने लोगों को सुखी और स्वस्थ-सुखी जीवन जीने के गुर बताने के संग कहा कि हमें अपने इस अमूल्य जीवन को बड़ी दृश्टि से देखना चाहिए। षपथ दिलाने के जरिए महिलाओं को सषक्त बनाने और दहेज मुक्त और नषामुक्त देश बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने प्रवचन से पहले लोगों को ध्यान कराया और कहा कि जहां ध्यान होता है वहां घर जैसा वातावरण बन जाता है। प्रार्थना, सेवा और सत्संग हमें घ्यान के मार्ग से ज्ञान की ओर ले जायेगा। बढ़ती आधुनिकता हमें बुराइयों की ओर ले जाएगी।
    आयोजन में लखनऊ विश्वविद्यालय, 1090 वीमेन पॉवर लाइन, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, पीएचडी चेम्बर्स, इडियन मेडिकल एसोसिएशन, ब्रह्म्कुमारीज, पतंजलि जैसे अनेक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने इस सबसे बड़ी शपथ में उत्साह दिखाया। अनुग्रह उत्सव के इस मुहिम में नारी स्वातंत्र्य पर अपनी बात रखते हुए मिस इण्डिया-2015 वर्तिका सिंह ने भी महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उत्सव में ज्ञान, ध्यान, सत्संग और समाज सेवा के इस अनूठे सन्देश के साथ भव्य लेजर शो द्वारा श्रीश्री का संक्षिप्त जीवन परिचय भी दर्शाया गया। इस अवसर पर दिल्ली की सुविख्यात गायिका चित्रा रॉय की मण्डली ने सुमधुर स्वरों में- गुरु सत्संग है प्राणों से प्यारा…., शम्भू-शम्भू महादेवा……, नंद के लाला…… जैसे प्रस्तुत भजन प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बनाया। इस अवसर पर प्रदेष मंत्रिमण्डल के स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा जगदंबिका पाल, महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ ही स्वामी दिव्यानंद, ब्रह्मचारी जयंत, समर्थ नारायण, तनुज नारायण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    सकारात्मक और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के साथ शांति और सौहार्द्र का संदेश देती इस ओम अनुग्रह यात्रा के दौरान लखनऊ से पहले वाराणसी में हुए संत समागम के अलावा गोरखपुर, मऊ आदि में भी विषेश आयोजन हुए। गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने श्रीश्री रविशंकर का स्वागत किया और दोनों की आधे घण्टे से ज्यादा बातचीत भी हुई। एक हजार से ज्यादा आस्थावानों के संग की गई इस रेलयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading