नगालैंड में भी बीजेपी बहुमत की ओर
मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी
नई दिल्ली, 03 मार्च। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरआती रुझानों में लेफ्ट गठबंधन को पछाड़कर बीजेपी बहुमत हासिल करती दिख रही है।
त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि लेफ्ट गठबंधन की बढ़त 21 सीटों पर है। वहीं, नगालैंड में भी बीजेपी गठबंधन 34 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है।








